कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)
Kabir Sagar (11 Parts Complete)
कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा
स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)
पृष्ठ 1303, कुल 2136 में से
संदर्भ में पढ़ेंसंतोषबोध
( १६३ )
लागी डोरी शब्दकी तारा । चढ़ै हंसा पांजी उजियारा ॥ चढ़िके हंस अधरसे पेखा । हंसा उलटि ठाटको देखा ॥ भलि साहेब मोहि कीनि दाया । छूटि सकल मोह और माया ॥ पुहुपमांहि जस वास समाना । हंस धरै इमि पुरुष ध्याना ॥ या विधि हंस अमरघर जाई । धर्मदास सुनियो चितलाई ॥
साखी-धरती अकाशसे बाहिरें, जहां शब्द निर्वान । तहां जीव चढ़ि बैठही, काल मरम नहिं जान ॥
धर्मदास वचन-चौपाई
सद्गुरु भेद सतहि समाना । द्रौपखंडका कहो ठिकाना ॥ कायाखंड कहो मोहि भाखी । जाते जीव अमरघर राखी ॥
सतगुरु वचन
धर्मदास बूझी भलवानी । सत्य वचन तोहिकहुं बखानी ॥ प्रथमखण्ड शब्द है भाई । दूसर खण्ड सुरति ठहराई ॥ तीसर खण्ड निरतिमें ठयऊँ । चौथा खण्ड प्रेम निर्मयऊँ ॥ पांचवाँ खण्ड शील है भाई । छठाँ खण्ड क्षमा निर्माई ॥ सातवाँ खण्ड संतोष हटाया । आठवाँ खण्ड दया समझाया ॥ नव खण्ड भक्ति कहि दीन्हा । धर्मदास तुम निजकरि चीन्हा ॥ इन खण्डनमें खेले जाई । निश्चय हंसा लोक सिधाई ॥ सुनो सात द्रौपनके नाऊँ । भिन्न भिन्न करि कहि समझाऊँ ॥ द्रौपतत्त्व है बड उजियारा । ताको निशिदिन करो विचारा ॥ धर्ती तत्त्व अग्नि जो होई । द्रौपजलानिधि जाय समोई ॥ तेजतत्त्वमें भाषि सुनाई । द्रौप शून्यमें जाय समाई ॥ जलका तत्त्व कहू विस्तारा । तेहि सुखसागर द्रौप सिधारा ॥ वायस तत्त्व सुनो धर्मनिवानी । पवनद्रौपमें जाय समानी ॥ तत्त्व अकाश कहू समझाई । द्रौपस्वर्गमें जाय समाई ॥