कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)
Kabir Sagar (11 Parts Complete)
कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा
स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)
पृष्ठ 1317, कुल 2136 में से
संदर्भ में पढ़ेंकायापांजी
( १७७ )
धर्मदास वचन-चौपाई
धर्मदास चरनन चितलावा । अगमागम तुम मोहि बुलावा ॥ आगे गम्य मोहि देहु लखाई । अब मैं गहों सुरति बनाई ॥ यह तो ठीक चिन्हैउ मैं भाई । तुम परताप गम्य हम पाई ॥ अब आगेकर कहो बखाना । जहाँ मूलशब्दका पावों ध्याना ॥ जेहिते शब्दमें जाय समाई । तवन गम्य मोहि देहु लखाई ॥ भाषो मूल जाओ बलिहारी । मूलशब्द पुनि गहों सम्हारी ॥ सुरति कमल गम तुम भाखो । सुरति सम्हार अपने चितराखो ॥ सुरति कमल सुनब मैं साहेब । विहंगम डोरि गही चितलायब ॥ अब आगेका भाषो राहा । हम अजान का जानो थाहा ॥ तुम्हरे जनाय हम जानब भाई । तुम जानो सो करो बनाई ॥
साखी-समरत्थ आगे भाषो, मैकहू सुरति सम्हार । सकल पसारा मेटिके, उत्तह भवजल पार ॥ सतगुरु तब दया भई, पावों पद निर्वान । आगे गम्य बतावहु, सतगुरु वचन परमान ॥
सद्गुरु वचन-चौपाई
सुरति कमलके आगे भाखों । तुमसे गोप कछू नहीं राखों ॥ सुरति कमलहोय निकसो भाई । विहंगम डोरि गहो चितलाई ॥ विहंगम डोर दहिने दिशि जाई । तुमसों भेद कहौ समझाई ॥ सुरति कमलके कहों ठिकाना । आगे है योजन परमाना ॥ अक्षय वृक्ष तहाँ लागा भाई । दवना मरुआ बरनि न जाई ॥ बेलि चमेली बास सुबासा । बास सुबास किया प्रकाशा ॥
साखी-दवना मरुआ गुलाब है, गुलाब चमेली बास । तहवां अक्षय वृक्ष है, वरणों वास सुबास ॥