भारतकोश
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा

स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)

Devanagarihipublished2,136 पृष्ठ

पृष्ठ 174, कुल 2136 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 174

( ४६ )

अनुरागसागर

चौरासी लाख योनिकी गिनती

नौ लख जलके जीव बखानी । चौदह लाख पक्षी परवानी ॥ किरम कोट सत्ताइस लाख । तीन लाख अस्थावर भाखा ॥ चतुर लक्ष मानुष परमाना । मानुष देह परम पद जाना ॥ और योनि परिचय नहीं पावे । कर्म बंध भव भटका खावे ॥

मनुष्य खानि सवते अधिक क्यों है ? धर्मदासवचन

धर्मदास नायो पद शीशा । यह समुझाय कहो जगदीशा ॥ सकल योनि जिव एकसमाना । किमिकारण नहीं इसमझाना ॥ सो चरित्र मुनि कहौ बुझाई । जाते चित संशय मिटिजाई ॥

सद्गुरुवचन

सुनु धर्मनि निज अंश अभूषण । तोहि बुझाय कहौ यह दूषण ॥ चार खानि जिव एकै आहीं । तत्त्व विशेष अहैं सुन ताहीं ॥ सो अब तुमसों कहों बखानी । तत्त्व विशेष अहैं सुन ताहीं ॥ ऊष्मज दोय तत्त्व परमाना । अंडज तीन तत्त्व गुण जाना ॥ पिण्डज चार तत्त्व गुण कहिये । पांच तत्त्व मानुष तन लहिये ॥ तासों होय ज्ञान अधिकारी । नरकी देह भक्ति अनुसारी ॥

किन २ खानिमें कौन २ तत्त्व है । धर्मदासवचन कबीरप्रति

हे साहिब मुहि कहु समुझाई । कौन कौन तत्त्व इन सब पाई ॥ अंडज अरु पिंडजके संग । ऊष्मज और अस्थावर अंगा ॥ सो साहिब मोहि वरणि सुनाओ । करो दया जनि मोहि दुराओ ॥

कबीरवचन धर्मदासप्रति छन्द

सतगुरु कहैं सुन दास, धर्मनि तत्त्व खानिनिवेरनो ॥ जाहि खानि जो तत्त्व दीन्हौ, कहौ तुमसो टेरनो ॥

१ इस पदको कई प्रतियोंमें लिखा है ।

सकल जिवन जिव एक समाना । नर सब औरनको नहीं जाना