भारतकोश
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा

स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)

Devanagarihipublished2,136 पृष्ठ

पृष्ठ 1824, कुल 2136 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 1824

( १८ )

बोधसागर

जब लग सुर्त रही बाँही । कोइकोइ सन्त सो जानत आही ॥ टीका मुदित पूजै जब आई । यह पिण्ड तबही खस जाई ॥ सुर्त हंस ले गये लेवाई । महा पुरुषके दर्शन पाई ॥ महा पुरुषके चरण छुवाई । करै वन्दगी शीश नवाई ॥ महा पुरुष लिये अंक लगाई । सुर्त हंस नाम तिन पाई ॥ अपने समसर लिये लगाई । महा पुरुष सम शोभा पाई ॥ सुर्त हंस बिनवे कर जोरी । महा पुरुष सुनो बिनती मोरी ॥ भवसागर कडिहार रहाई । तिनके शब्द सुक्त हम पाई ॥ धन्य शब्द धन्य कडिहारा । तिनके शब्द मो हंस उबारा ॥ महा पुरुष चितवे चितलाई । भवसागर ते लेव सुक्ताई ॥ सुक्त होय सतलोकें आवै । छिन छिन गुरुके दर्शन पावै ॥ महा पुरुष शब्द उचारा । वै कडिहार हैं सुर्त हमारा ॥ जहां जहां सुर्त चित लाई । सोई हंस लोकको आई ॥ भ्रमें जीव होय जसमाहीं । तिन सनकी गहे जो बाहीं ॥ भ्रमें जीवको नारियर लेई । हस्त किया नरियरको देई ॥ हस्त किया नरियर जब पाई । भ्रमें लोक हंस लै जाई ॥ जाहि खानमें जीव रहाई । जहां जाय सुर्त समाई ॥ गई समय रही ठहराई । हंस उधार लोक ले जाई ॥ जो कडिहार हस्त किया पावे । महापुरुष के सुरत समावे ॥ हस्त किया गहे चित लाई । कहैं कबीर हंस लोक सिधार्द ॥

स्मरण सिंहासन बैठनेका

अंगन गहे गहनी तहां पुरुष चेतो सन्त बिचार । सिंहासन है पुरुष को सुर्तसों रोपो पांव ॥ जीवन पार उतारों तुम्हारे शिर नहीं भार । आदि पवन सों बैठो मूलशोध कडिहार ॥