भारतकोश
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा

स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)

Devanagarihipublished2,136 पृष्ठ

पृष्ठ 1842, कुल 2136 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 1842

( ३६ )

बोधसागर

सतगुरु अजर अमर अविनाशी । सतगुरु परमज्योतिपरकाशी ॥ गुरु गोविन्द दोउएकस्वरूपा । नाम रूप गुण भेद अचूपा ॥ गुरु अविचल पद पूर्णधामा । गुरु स्वामीगुरु जग विश्रामा ॥ सतगुरु जनम मरनते न्यारा । सतगुरु सबका सिर्जन हारा ॥ नर्गुण गुरु रूपसे न्यारा । छाड़ रह्यो सबही संसारा ॥ है सतगुरु सत पुरखै आपे । जासो प्रकट ब्रह्म भयो जापे ॥

साखी-गुरु ईश्वर गुरु परब्रह्म, सतगुरु सबका देव ।

गुरु बिन पार न आवई, ताते शरणो लेव ॥

गुरुकी शरणा लीजै भाई । जात जीव नरक नहिं जाई ॥ गुरुकी शरण साधू जाने । गुरुकी शरण मूढ पहिचानै ॥ गुरु सरणा सबहिनसे भारी । ससुझि गयो सोई नर नारी ॥ गुरु शरणा सो विघ्न विनाशे । डुरमति भाजे पातक नाशे ॥ गुरु शरणा चौरासी छूटे । आवगमनकी डोरी टूटे ॥ गुरु शरणा यमदण्ड न लागे । ममता मरै भक्तिमें पागे ॥ गुरु शरणासे प्रेम प्रकाशे । पारख पाद मिटै यम आसै ॥ गुरु शरणा परमात्म दर्शे । त्रय गुण छोड़ि सतपद परशे ॥ गुरु मुख होय परम पद पावै । चौरासीमें बहुरि न आवै ॥ सत्य कबीर बतायो भेवा । धर्मदास करु गुरुकी सेवा ॥

साखी-गुरुकी सेवा जो करै, हृदया ध्यान लगाय ।

काल जाल सो छूटिके, सत्य धामको जाय ॥

गुरुपद सेवे विरला कोई । जापर कृपा साहबकी होई ॥ गुरु सेवा जो करै सुभाग । माया मोह सकलभ्रम भागा ॥ नौ नाथ चौरासी सिद्धा । गुरु चरणों सेवे बहु विद्धा ॥ गुरुके सेवे कटे दुख पापा । जनम जनमको मिटे सन्तापा ॥ गुरुकी सेवा सदा चित दीजै । जीवन जन्म सुफलकरलीजै ॥