कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)
Kabir Sagar (11 Parts Complete)
कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा
स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)
पृष्ठ 388, कुल 2136 में से
संदर्भ में पढ़ें( ९२ )
विवेकसागर
न्द्रोदयनाटक जिसके आधारपर यह मोह और विवेकके युद्धकी कथा प्रचलित हुई है, उसके अनुसार प्रवृत्तिकी सन्तानका वर्णन नीचे लिखता हूँ। देखो श्रीअनाथदासजीकृत प्रबोधचन्द्रोदयनाटक—
दोहा-त्रिया युगल मनभूपके, तिन ढिग सब संपत्ति ॥ एक नाम प्रवृत्ति है, एक नाम निवृत्ति ॥ प्रथमै दल प्रवृत्तिको, वरणि कहौ विस्तार ॥ तेहि पाछे निवृत्तिको, वरणों सब परिवार ॥ प्रथमें पुत्र प्रवृत्तिके, भयो मोहैं भयभीत ॥ दूजो सूत उत्पत्ति भयो, कामैसकलरणजीत ॥ महाकूर भौ तीसरो, क्रोधै नाम अतितेज ॥ चौथो अतिदारुण भयो, लोभै पापको एज ॥ दमैं पुत्र भयो पश्चमो, छठो गर्वै परियार ॥ सातैं मदैं उत्पत्ति भयो, विकटवीर विकरार ॥ अष्टम पुत्र प्रवृत्तिके, नाम अर्धर्म कुरूप ॥ सुक्तिपंथते चरण गहि, डारत है भवकूप ॥ आठैं पुत्र प्रवृत्तिके, असत्य वासना धीर ॥ वर्णनकरोंकुटुम्ब अब, जो जाको सुत तीर ॥
मोहपरिवार
महामोहकी नारिप्रिय, मिथ्या दृष्टि प्रमान ॥ पुत्र तासु हंकार है, ममता वधू सुजान ॥
कामपरिवार
मदननारि रतिप्रकट है, लालच सुवन बखान ॥ लोलुपता ताकी वधू, रंच नहीं परमान ॥
१ प्रबोधचन्द्रोदय नाटक संस्कृतका वेदान्त विषयक एक प्रसिद्ध नाटक है।