भारतकोश
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा

स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)

Devanagarihipublished2,136 पृष्ठ

पृष्ठ 561, कुल 2136 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 561

बोधसागर

(११७)

ब्राह्मणी वचन

छन्द-माइ पुत्री करइ विन्ती धोती नाथ अनाथकी ॥ गाव सुल्क नहिं चाहीं मोहि धोती अहे जगन्नाथकी ॥ हम दीन हैं आधीन भिक्षुक शीस बरु मम लीजिये ॥ करि जोडि विन्ती मैं कहूं जस चाहिये अब कीजिये ॥

कबीर वचन

सोरठा-राजा घरहिं सिधाइ, टेके चरण तहैं खसम कर ॥ कहे उत्तर समुझाय, धोती मांगे न दीनेऊ ॥

राजा बीरसिंह वचन-बीपाई

साहिब ब्राह्मणी लग हम गयऊ । धोती माँगत हम नहिं पयऊ ॥ कहे धोती मोहि देइ न जायी । जगन्नाथ हेतु धोती बनायी ॥ कहे बरु शीस लेहु तुम राजा । धोती देत होय व्रत अकाजा ॥

कबीर वचन

एती सुनतै हम विहँसाये । राजा कहँ एक वचन सुनाये ॥ छरीदार दोउ देउ पठायी । ब्राह्मणी संग क्षेत्रहीं जायी ॥ यहि प्रतीति लेहु तुम जाका । हम विन धोती लेइ को ताका ॥ राजा छडीदार पठवाये । ब्राह्मणी संग क्षेत्र चलि जाये ॥ नरियर लेइ ब्राह्मणी हाथा । करि अस्नान परसि जगन्नाथा ॥ लै धोती जब परस्यो जायी । तब धोती बाहर परि आयी ॥

ब्राह्मणी वचन

अब यह धोती काम न आयो । धोती फेरि कहो कस लायो ॥

जगन्नाथ वचन

जाके व्रत तुम काति बनायी । सो घर बैठे माँगि पठायी ॥ अब तुम अपने घर लै जाहू । लै धोती दै डालो काहू ॥

१ जगन्नाथपुरीको ।