भारतकोश
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा

स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)

Devanagarihipublished2,136 पृष्ठ

पृष्ठ 57, कुल 2136 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 57

ज्ञानसागर

( ४७ )

जाय सबै ले जमुनहि पारा । ले चलि भोजन भर भर थारा॥ जमुना बहु विधि आप गुसाई । तब हरि ऐसा वचन सुनाई ॥ कही जाइ कालिन्दी तीरा । कृष्ण छुवा नहि मोर शरीरा ॥ होई है थाह जाइ हो पारा । चल भो गोपी लाग न बारा ॥

साखी-कृष्ण सन्देशा कहिके, सबै भई तब पार ॥

जाइ कराइन भोजन, तब विन्ती अनुसार ॥

चौपाई

तब गोपिन अस बचन सुनावा । हे प्रभु पार जाहिं किहिं भावा॥ कालिन्दी से कहि सब मांदा । ऋषि नहि खाइब मोर प्रसादा ॥ कहत सन्देशा सब भई पारा । अचरज भयो मनमाहिं विचारा ॥ ठगई लगा तीनों पुर माहीं । कृष्ण कहाये अचरज नाही ॥ चौथे लोक बसे परधाना । ताहिखबर कहु विरलन जाना ॥ तपके तेज कहा बड़ भएऊ । तीन लोक जो अचरज ठएऊ ॥ एकवार शिशुपाल भुवारा । कृष्ण से कीन्ह जो समर अपारा ॥ मारचो तबै दैत्य बल बीरा । निकसे प्राण जो छांडि शरीरा ॥ सब के देखत कृष्ण जो खावा । तेहु न बूझे काल स्वभावा ॥ सब के देखत आस जो कीन्हा । तासों कहे मुक्ति हरि दीन्हा ॥

साखी-काल सबन को आस्थो, वचन कह्यो समुझाय ॥

कहैं कबीर मैं का करो, देख नहीं पतिआय ॥

चौपाई

बूझो संतो काल की हानी । हरि को भाव भले मैं जानी ॥ कृष्ण के भयो जो प्रदुमनबारा । ताकुल अनिरुधलीन्ह अवतारा ॥ सुन प्रवीन बानासुर राऊ । शिव सेवही महाबल पाऊ ॥ ता नृप कै दुहिता एक भयऊ । ऊखा नाम तासु सो ठयऊ ॥ रूप आगर किमि करें बखाना । ताहि देख कर काम लजाना ॥ उन्मद यौवन भयो पुन जबही । काम बान सर लागेउ तबही ॥

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण) · पृष्ठ 57, कुल 2136 में से · BharatKosha