कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)
Kabir Sagar (11 Parts Complete)
कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा
स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)
पृष्ठ 714, कुल 2136 में से
संदर्भ में पढ़ें( १३४ )
हनुमानबोध
तामस केरे तीन गुण, भौर लेइ तहँ वास ॥ एकै डारी तीन फल, भांटा ऊख कपास ॥ ९ ॥ जीव फँसे तेहि जाल में, सूझे वार न पार ॥ त्राहि त्राहि निशि दिन करे, साहब लेहु उबार ॥ १० ॥ साहब को जाने नहीं, हाकिम चोर प्रचण्ड ॥ यह ठाकुर यम देशमें, खण्डपिण्ड ब्रह्मण्ड ॥ ११ ॥ नित उपजे नित खपे, निश्चय नष्ट सो मूल ॥ परखहु काल कला सबै, देखि जगत मत भूल ॥ १२ ॥ झिलमिल झगरा झूलते, बाकी छुटी न काहु ॥ गोरख अटके काल पुर, कौन कहावे साहु ॥ १३ ॥ विनु पारख वाणी सुने, धावे ताके साथ ॥ घायल अनेकन भावसो, तजहिँ न पीटहि माथ ॥ १४ ॥ बहु कर्महि अरुझाइ जिव, डोरी अपने हाथ ॥ नाच नचावे यम सदा, कारण कारज साथ ॥ १५ ॥ चाहहि जो निस्तारन को, इन कर्मन छुटकाय ॥ तेहि तिहुँ फाँस लै धावहीं, बंदी देहि दृढाय ॥ १६ ॥ करम कमाई सबन पर, राज दाम परमान ॥ जन्मत मरत न छोड़ई, विविधि कर्म की खान ॥ १७ ॥ बन्दी खाना जो पड़े, जेहि राजा खुशियाल ॥ लोभ गरासे जीवको, सूझे नहीं भव जाल ॥ १८ ॥ जहर जमी दे रोपिया, अमी सींचै सौबार ॥ कवीर खुलंक ना तजै, जामे जौन विचार ॥ १९ ॥ इन्ह आखिन पथरा दिये, समझ दिये भ्रम जाल ॥ क्षण क्षण जीवन जीवके, भोगे काल कराल ॥ २० ॥
१ स्वभाव, प्रकृति ।