कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)
Kabir Sagar (11 Parts Complete)
कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा
स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)
पृष्ठ 722, कुल 2136 में से
संदर्भ में पढ़ें( १४२ )
लक्ष्मणबोध
बलभद्र सो कहा समझायी । अगली बात सब दर्द बुझायी ॥ बलभद्र तुम भक्त हमारा । तुमसे कहूँ मैं सत व्यवहारा ॥ हमरी सीख मानिकर लीजै । जो हम कहैं सोई अब कीजै ॥
बलभद्र वचन
कहै बलभद्र तुम साहब मेरा । हम तो जनम जनम का चेरा ॥ जो तुम कहो सोई मैं करिहों । मानि सिखापनशिरपर धरिहों ॥
श्रीकृष्ण वचन
जैसे कांचली सर्प तजाई । कांचलि रहे सर्प नहि भाई ॥ याते तनको देहु जलायी । याहिराखी कछु फल नहि आयी ॥ ठाट दहन तब तहवां भयऊ । जरत ठाठ फेफरा रहेऊ ॥ तब बोले अस गोविन्द राई । पेई एक तुम बेगि बनाई ॥ मट्टी धरो पेइके माई । सो पेई तुम देह बहाई ॥ पेई सोह उडीसा जायी । बौद्धावतार की मांड मडायी ॥ ठाकुर कहा सो बलभद्र कीना । एक पेई बनाय कर लीना ॥ ता पेई पर हीरा जड़िया । सो माटी पेई में धरिया ॥ समुद्र माहिं दई पेइ बहाई । सो पेई बहुत उडीसा जाई ॥ तब राजा को सपना भयऊ । सपना में तेहि बात यक कहेऊ ॥
कृष्ण वचन
राजा सीख हमारी लीजै । बुद्धावतार कि थापन कीजै ॥
राजा वचन
राजा कहै कौन हौ भाई । सो मोहि बात कहो समुझाई ॥
श्रीकृष्ण वचन
तब बोले सो गोविन्द राई । हम तो कृष्ण अहैं रे भाई ॥ द्रापर बाचा सम्पूर्ण भयऊ । ताते ठाट हमहुँ तजि दयऊ ॥
१ पेटी, बाकस, सन्दूक ।