कबीरपंथी शब्दावली
Kabirpanthi Shabdavali
स्वामी श्री युगलानन्द विहारी द्वारा
स्रोत: Kabirpanthi Shabdavali - Yugalanand Vihari · श्री युगलानन्द विहारी (उद्गम)
पृष्ठ 544, कुल 968 में से
संदर्भ में पढ़ें(५३०)
कबीरपंथी-
परगासा ॥ भिंगी शब्द कीट जो माने । आपा मेटि गुरु सुरत समाने ॥ ५ ॥
सा०-भिंगी मति गहि कीट जस, भिंगी ही होइ जाय ।
गुरु शब्द गहि शिष्य तस, गुरुही माहिं समाय ॥
रमैनी १२-जबहीं कीट सौप तन देवे । भिंगी गहि आपन करि लेवे ॥ शब्द घात करि महि तिहिं डारे । आपन मंत्र निज तहां विचारे ॥ १ ॥ भिंगी शब्द कीट जो गहई । आपा मेटि भिंगी होय रहई ॥ जाति वरण सब पलटे आई । भिंगी रूप तबै परगटाई ॥ २ ॥ कीट पलटि भिंगी जब होई । ताको कीट कहै नहिं कोई ॥ भिंगी शब्द कीट नहिं गहई । तो पुनि कीट असारे रहई ॥ ३ ॥ धरमदास यह कीटक भेवा । यहि मति शिष्य गहे गुरु देवा ॥ गुरुके वचन सांच कर माने । आपा ओट न बाद बखाने ॥ ४ ॥ तन मन धन अरपे सब ओई । आपा लेश रहै नहिं कोई ॥ मिटै भरम सब दुविधा नासे । गुरु अरु शिष्य एक घर भासे ॥ ५ ॥
छन्द-भिंगी मत दिठके गहे, करौं निज समय ओहिहो । दुतिया भाव न चित व्यापै, सो लहै जिव मोहिहो ॥ गुरु सबद निसचय सत्य माने, भिंग मत तब पावई । तजि सकल आसा सबद वासा, काग हंस कहावई ॥
सोरठा-तजै कागकी चाल, सत्य सबद गहि हंस हो ।
मुकता चुगे रसाल, पुरुष पच्छ गुरु गम गमन ॥
रमैनी १३-गुरु कृपा ते साधु कहावे । गुरुकृपा साधक है आवे ॥ गुरु कृपाते ज्ञान विचारा । गुरुकृपाते भक्ति अनुसारा ॥ १ ॥ गुरु कृपाते सुकर्म कमावे । गुरु कृपा सुकृत कई धावे ॥ गुरु कृपाते पुण्य बटोरे । गुरु न मिले तो पाप बहोरे ॥ २ ॥ गुरु