कबीरपंथी शब्दावली
Kabirpanthi Shabdavali
स्वामी श्री युगलानन्द विहारी द्वारा
स्रोत: Kabirpanthi Shabdavali - Yugalanand Vihari · श्री युगलानन्द विहारी (उद्गम)
पृष्ठ 760, कुल 968 में से
संदर्भ में पढ़ें(७४६)
कवीरपंथी—
कता ॥ पंच भरतारीकी लब्धा राखी, लंछन लगायो पति वरता॥ कहैं कवीर सुनो भाई साधो वा साहबकी अगम गता ॥
राग कल्याण ७—सब अवगुनके सिर अभिमान । दुरजोधनके मेवा त्यागी, दासी सुत घर आये, भगवान ॥ टे० ॥ याही चूक बलि गयो रसातल, मारचो बालि एकहि बान ॥ याही चूक गयो लंकापति, काटी शीश दसरथ सुत आन ॥ सुखदेव मुनिसे को बड होई, इन्द्री जीति बिष डारचो भान ॥ वैकुंठमें आदर नाहिं, कृपा भई गुरु लागे कान ॥ राजसू जग्य रच्यो पंडवनके, सुर नर मुनि कियो जलपान ॥ संख पंचायन जबहीं बाज्यो, स्वपच भगत रस लीयो सान ॥ जोग रु जग्य नेम व्रत संजम, चारिवेद अरु पढैं पुरान । कहैं कवीर जब लगि मैं मेरी, तब लगि भगति नहीं परमान ॥
राग कल्याण ८—जाहूँ मैं या जगकी चतुराई । प्रभुजीको नाम विसरजन कियो, जिन या जलसो जुगति बनायी ॥ टे० ॥ जोरत दाम काम अपनेको, हम खेहैं लडक व्योसायी । सो धन चोर हाकमा लोनो, रहो सहो ले जात जमाई । या माया कलवारिन कहिये, मद पिवाय राखे बौराई एक जे परो धूरिमें लेटे, एक कहैं चौका देरी माई ॥ या माया सुरनर मुनि बहके दयी देवता सब धरि खायी । कोइ कोइ लागि रहै गुरु चरना, तिनको माया फिरि पछिताई ॥ कहैं कवीर सुनो भाई साधो, ले फांसी हमहुँ पै आई । गुरु प्रताप साधुकी संगति, अब हम रहे निशान बजाई ॥
राग कल्याण ९—अजहूँ प्यारे चेत मना, समुझि विन जीवना कछु ना ॥ टे० ॥ धन जीवन द्वारा अरु बारा, ये तो रैनका है सुपना । तन सुन्दर छवि देख न भूलो, यह तन रहन न एक