कठोपनिषद् (शाङ्करभाष्य सहित)

कठोपनिषद् (शाङ्करभाष्य सहित)
Katha Upanishad with Shankara Bhashya
आदि शङ्कराचार्य द्वारा
स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)
DevanagariSanskritpublished182 पृष्ठ
पृष्ठ 88, कुल 182 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 88
| ७६ | कठोपनिषद् | [ अध्याय १ |

| प्रधानत्वाच्छरीरस्य सारथिनेत्-
प्रधान इव रथः। सर्वं हि देहगतं
कार्यं बुद्धिकर्तव्यमेव प्रायेण। मनः
संकल्पविकल्पादिलक्षणं प्रग्रहं
रशनां विद्धि । मनसा हि
प्रगृहीतानि श्रोत्रादीनि करणानि
प्रवर्तन्ते रशनयेवाश्वाः ॥ ३ ॥ | सारथिरूप नेता ही जिसमें प्रधान है
उस रथके समान शरीर बुद्धिरूप
नेताकी प्रधानतावाला है, क्योंकि देह-
के सभी कार्य प्रायः बुद्धिके ही कर्तव्य
हैं । और संकल्प-विकल्पादिरूप
मनको प्रग्रह—लगाम समझ, क्योंकि
जिस प्रकार घोड़े लगामसे नियन्त्रित
होकर चलते हैं उसी प्रकार श्रोत्रादि
इन्द्रियाँ मनसे नियन्त्रित होकर ही
अपने विषयोंमें प्रवृत्त होती हैं ॥३॥ |
इन्द्रियाणि हयानाहुर्विषयाँस्तेषु गोचरान् ।
आत्मेन्द्रियमनोयुक्तं भोक्तेत्याहुर्मनीषिणः ॥ ४ ॥
विवेकी पुरुष इन्द्रियोंको घोड़े बतलाते हैं तथा उनके घोड़ेरूपसे कल्पना किये जानेपर विषयोंको उनके मार्ग बतलाते हैं और शरीर, इन्द्रिय एवं मनसे युक्त आत्माको भोक्ता कहते हैं ॥ ४ ॥
| इन्द्रियाणि चक्षुरादीनि हयान्
आहू रथकल्पनाकुशलाः शरीर-
रथाकर्षणसामान्यात् । तेष्वेव
इन्द्रियेषु हयत्वेन परिकल्पितेषु
गोचरान्मार्गान्-रूपादीन्विषयान्
विद्धि । आत्मेन्द्रियमनोयुक्तः
शरीरेन्द्रियमनोभिः सहितं
संयुक्तमात्मानं भोक्तेति संसारी-
त्याहुर्मनीषिणो विवेकिनः। | रथकी कल्पना करनेमें कुशल
पुरुषोंने चक्षु आदि इन्द्रियोंको
घोड़े बतलाया है, क्योंकि [इन्द्रिय
और घोड़ोंकी क्रमशः] शरीर और
रथको खींचनेमें समानता है ।
इस प्रकार उन इन्द्रियोंको घोड़ेरूपसे
परिकल्पित किये जानेपर रूपादि
विषयोंको उनके मार्ग जानो तथा
शरीर इन्द्रिय और मनके सहित
अर्थात् उनसे युक्त आत्माको मनीषी—
विवेकी पुरुष 'यह भोक्ता—संसारी
है' ऐसा बतलाते हैं । |