भारतकोश
कथासरित्सागर : द्वितीय खण्ड (लम्बक ६ से १८)

कथासरित्सागर : द्वितीय खण्ड (लम्बक ६ से १८)

महाकवि सोमदेव भट्ट द्वारा

स्रोत: कथासरित्सागर : द्वितीय खण्ड (लम्बक ६ से १८) · बिहार राष्ट्रभाषा परिषद्, पटना · 1961 (उद्गम)

DevanagariHindipublished1,079 पृष्ठ

पृष्ठ 130, कुल 1079 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 130

सप्तम लम्बक १०७ यदि ऐसा न करोगे तो तुम्हारा राज्य नष्ट हो जायगा और रानी की मृत्यु हो जायगी। ऐसा कहकर वह प्राणी चला गया। इसीसे मुझे खेद हो गया है"॥४४॥ राजा के इस प्रकार कहने पर पतिव्रता रानी गुणवरा प्रेम और भय से व्याकुल होकर बोली—॥४५॥ 'महाराज ! यदि ऐसा है तो आप मुझे आज ही भू-गृह में क्यों नही बन्द कर देते। मैं धन्य हूँगी यदि मेरे प्राणों से भी तुम्हें सुख प्राप्त हो सके ॥४६॥ भले ही मेरी मृत्यु हो जाय किन्तु आपको दुःख प्राप्त न हो, क्योंकि स्त्रियों को इस लोक और परलोक में पति ही परम गति है ॥४७॥ उसके इस प्रकार के वचन सुनकर आँसू बहाता हुआ राजा सोचने लगा कि इस रानी में या उस मुनिपुत्र में मुझे पाप की शंका नहीं है ॥४८॥ उस मुनिसुत को मैंने शंका-रहित और प्रसन्नमुख देखा। दुःख है। तो भी इस निन्दा के सम्बन्ध में निश्चय करता हूँ॥४९॥ ऐसा सोचकर अत्यन्त दुःखी राजा ने रानी से कहा—'तब मैं यहीं रनिवास में भू-गृह बनवाता हूँ। रानी की स्वीकृति मिलने पर राजा ने वहीं एक सुगम (आने-जाने में सरल) भू-गृह बनवाया और रानी को उसमें रख दिया ॥५०-५१॥ दुःखी और कारण पूछते हुए पुत्र शुभभुज को रानी ने राजा से कही गई बात कहकर धीरज बँधाया ॥५२॥ रानी गुणवरा ने राजा का हित समझकर उस भू-गृह को स्वर्ग समान समझा क्योंकि पतिव्रता स्त्रियों को अपना सुख सुख नहीं है पति का सुख ही उनका सुख है ॥५३॥ यह सब होने पर दूसरी रानी अयशस्कान्ता ने अपने निर्दोषभुज नामक पुत्र को एकान्त में कहा—'राजा ने तुम्हारी सौत गुणवरा को तो गड्ढे में डाल दिया। अब इसका लड़का भी निष्कण्टक कर कहीं चला जाय तो बहुत आनन्द हो, हम राज्य देखें ! तुम अपने भाइयों से मिलकर उसी युक्ति सोचो ॥५४-५६॥ माता से इस प्रकार कहा गया निर्दोषभुज ईर्ष्यापूर्वक अपने भाइयों के साथ उपाय सोचने लगा ॥५७॥ इधर वे सभी राजकुमार अपने अन्य राज्य की प्राप्ति के लिए राजभवन में संलग्न व नैराश्य समझ हुए और गुप्त न कहा पर वे ... के लिए यत्न करने को तैयार ... ॥

कथासरित्सागर : द्वितीय खण्ड (लम्बक ६ से १८) · पृष्ठ 130, कुल 1079 में से · BharatKosha