भारतकोश
कथासरित्सागर : द्वितीय खण्ड (लम्बक ६ से १८)

कथासरित्सागर : द्वितीय खण्ड (लम्बक ६ से १८)

महाकवि सोमदेव भट्ट द्वारा

स्रोत: कथासरित्सागर : द्वितीय खण्ड (लम्बक ६ से १८) · बिहार राष्ट्रभाषा परिषद्, पटना · 1961 (उद्गम)

DevanagariHindipublished1,079 पृष्ठ

पृष्ठ 904, कुल 1079 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 904

द्वादश लम्बक ८५५ उसके झुंड के वहाँ आने पर शिलीमुख के बहुत-से अनुचर खरहे, उसके पैरों से रौंदे जाकर चूर्ण बिचूर्ण-हो गए ॥३६१॥ हाथी-सरदार के चले जाने पर, दुःखित शिलीमुख ने सभी खरहों की सभा में विजय नामक खरहे से कहा-॥३६२॥ 'यह गजराज यहाँ जल का आनन्द पाकर बार-बार आयगा और हमलोगों को निक्षेप कर डालेगा । इसलिए, इस विषय में कोई उपाय सोचो ॥३६३॥ उसके पास जाओ । देखो कोई युक्ति लगती है या नहीं। तुम कार्य और उपाय सब जानते हो और बोलने में भी कुशल हो ॥३६४॥ तुम जहाँ-जहाँ गये वहाँ-वहाँ शुभ ही हुआ। 'इस प्रकार कहकर शिलीमुख से भेजा हुआ विजय प्रसन्न होकर वहाँ गया ॥३६५॥ मार्ग के अनुसार जाते हुए उसने गजराज को देखा और सोचने लगा कि जैसे-तैसे इस बलवान् का समागम हो। तब वह विजय नामक खरहा पहाड़ की चोटी पर चढ़कर उस हाथी से बोला- मैं राजा चन्द्रमा का दूत हूँ। उसने मुझे यह सन्देश दिया है ॥३६६-३७॥ चन्द्रसर नाम का शीतल सरोवर मेरा निवास-स्थान है। वहाँ शश (खरगोश या खरहा) रहते हैं वे मेरे प्यारे हैं। इसीलिए, मेरा नाम शीतांशु और शशी है। तूने उस सर को गंदला कर दिया और मेरे प्यारे शशों को मार डाला है ॥३६८-६९॥ यदि तुम फिर ऐसा करोगे तो उसका फल (दंड) पाओगे। दूत के मुँह से यह सन्देश सुनकर वह गजराज भय से बोला -॥४० ॥ 'अब फिर मैं ऐसा न करूँगा । भगवान् चन्द्रमा मेरे पूज्य हैं। आओ मुझे चन्द्रमा का दर्शन कराओ । मैं उनसे प्रार्थना करूँ' ॥४१॥ ऐसा कहते हुए उसे विजय ने ले जाकर रात्रि के जल में चन्द्रमा की परछाईं दिखा दी । ॥४२॥ इसे देखकर और भय से काँपते हुए गजराज ने प्रणाम किया। फिर वह जंगल को लौट गया और उसके बाद वह कभी उधर न आया ॥४३॥ इस घटना को आँखों से देखकर शशों के राजा शिलीमुख ने विजय नामक दूत का बहुत सम्मान किया और वहाँ निडर होकर रहने लगा ॥४४॥ ऐसा कहकर वह चीला उन पक्षियों से फिर बोला-'राजा ऐसा होना चाहिए जिसके नाम से ही कोई कष्ट न दे ॥४५॥