भारतकोश
महाभारत (खंड ३) - विराट, उद्योग व भीष्म पर्व

महाभारत (खंड ३) - विराट, उद्योग व भीष्म पर्व

Mahabharata (Vol 3) - Virata, Udyoga and Bhishma Parva

महर्षि कृष्णद्वैपायन वेदव्यास द्वारा

DevanagariSanskritpublished2,343 पृष्ठ

पृष्ठ 869, कुल 2343 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 869

मनुष्य डूबते समय अथवा ऊँचेसे नीचे गिरते समय भी शत्रुकि टाँग अवश्य पकड़े और ऐसा करते समय यदि अपना मूलोच्छेद हो जाय तो भी किसी प्रकार विषाद न करे। अच्छी जातिके घोड़े न तो थकते हैं और न शिथिल ही होते हैं। उनके इस कार्यको स्मरण करके अपने ऊपर रखे हुए युद्ध आदिके भारको उद्योगपूर्वक वहन करे ।। २० १/२ ।।

कुरु सत्त्वं च मानं च विद्धि पौरुषमात्मनः ।। २१ ।।
उद्ध्रावय कुलं मग्नं त्वत्कृते स्वयमेव हि ।
बेटा! तू धैर्य और स्वाभिमानका अवलम्बन कर। अपने पुरुषार्थको जान और तेरे कारण डूबे हुए इस वंशका तू स्वयं ही उद्धार कर ।। २१ १/२ ।।

यस्य वृत्तं न जल्पन्ति मानवा महदद्भुतम् ।। २२ ।।
राशिवर्धनमात्रं स नैव स्त्री न पुनः पुमान् ।
जिसके महान् और अद्भुत पुरुषार्थ एवं चरित्रकी सब लोग चर्चा नहीं करते हैं, वह मनुष्य अपने द्वारा जनसंख्याकी वृद्धिमात्र करनेवाला है। मेरी दृष्टिमें न तो वह स्त्री है और न पुरुष ही है ।। २२ १/२ ।।

दाने तपसि सत्ये च यस्य नोच्चरितं यशः ।। २३ ।।
विद्यायामर्थलाभे वा मातुरुच्चार एव सः ।
दान, तपस्या, सत्यभाषण, विद्या तथा धनोपार्जनमें जिसके सुयशका सर्वत्र बखान नहीं होता है, वह मनुष्य अपनी माताका पुत्र नहीं, मल-मूत्रमात्र ही है ।। २३ १/२ ।।

श्रुतेन तपसा वापि श्रिया वा विक्रमेण वा ।। २४ ।।
जनान् योऽभिभवत्यन्यान् कर्मणा हि स वै पुमान् ।
जो शास्त्रज्ञान, तपस्या, धन-सम्पत्ति अथवा पराक्रमके द्वारा दूसरे लोगोंको पराजित कर देता है, वह उसी श्रेष्ठ कर्मके द्वारा पुरुष कहलाता है ।। २४ १/२ ।।

न त्वेव जाल्मीं कापालीं वृत्तिमेषितुमर्हसि ।। २५ ।।
नृशंस्यामयशस्यां च दुःखं कापुरुषोचिताम् ।
तुझे हिजड़ों, कापालिकों, क्रूर मनुष्यों तथा कायरोंके लिये उचित भिक्षा आदि निन्दनीय वृत्तिका आश्रय कभी नहीं लेना चाहिये; क्योंकि वह अपयश फैलानेवाली और दुःखदायिनी होती है ।। २५ १/२ ।।

यमेनमभिनन्देयुरमित्राः पुरुषं कृशम् ।। २६ ।।
लोकस्य समवज्ञातं निहीनासनवाससम् ।
अहोलाभकरं हीनमल्पजीवनमल्पकम् ।। २७ ।।
नेदृशं बन्धुमासाद्य बान्धवः सुखमेधते ।