महाभारत (खंड ४) - द्रोण, कर्ण, शल्य, सौप्तिक व स्त्री पर्व
Mahabharata (Vol 4) - Drona, Karna, Shalya, Sauptika and Stri Parva
महर्षि कृष्णद्वैपायन वेदव्यास द्वारा
पृष्ठ 1989, कुल 3237 में से
संदर्भ में पढ़ेंकर्णको राजा युधिष्ठिरपर धावा करते देख वायुपुत्र भीमसेन कुपित हो उठे। उन्होंने बाणोंसे कर्णको ढककर पृथ्वी और आकाशको भी शरसमूहसे आच्छादित कर दिया ।। ६१ ।।
संनिवृत्तस्ततस्तूर्णं राधेयः शत्रुकर्शनः । भीमं प्रच्छादयामास समन्तान्निशितैः शरैः ।। ६२ ।।
तब शत्रुसूदन राधापुत्र कर्णने तुरंत ही लौटकर सब ओरसे पैने बाणोंकी वर्षा करके भीमसेनको ढक दिया ।।
भीमसेनरथव्यग्रं कर्णं भारत सात्यकिः । अभ्यर्दयदमेयात्मा पाष्णिग्रहणकारणात् ।। ६३ ।।
भारत! तत्पश्चात् अमेय आत्मबलसे सम्पन्न सात्यकिने भीमसेनके रथसे उलझे हुए कर्णको पीड़ा देना आरम्भ किया, क्योंकि वे भीमसेनके पृष्ठभागकी रक्षा कर रहे थे ।।
अभ्यवर्तत कर्णस्तमर्दितोऽपि शरैर्भृशम् । तावन्योन्यं समासाद्य वृषभौ सर्वधन्विनाम् ।। ६४ ।। विसृजन्तौ शरान् दीप्तान् व्यभ्राजेतां मनस्विनौ ।
कर्ण सात्यकिके बाणोंसे अत्यन्त पीड़ित होनेपर भी भीमसेनका सामना करनेके लिये डटा रहा। वे दोनों ही सम्पूर्ण धनुर्धरोंमें श्रेष्ठ एवं मनस्वी वीर थे और एक-दूसरेसे भिड़कर चमकीले बाणोंकी वर्षा करते हुए बड़ी शोभा पा रहे थे ।। ६४ १/२ ।।
ताभ्यां वियति राजेन्द्र विततं भीमदर्शनम् ।। ६५ ।। क्रौञ्चपृष्ठारुणं रौद्रं बाणजालं व्यदृश्यत ।
राजेन्द्र! उन दोनोंने आकाशमें बाणोंका भयंकर जाल-सा बिछा दिया, जो क्रौंच पक्षीके पृष्ठभागके समान लाल और भयानक दिखायी देता था ।। ६५ १/२ ।।
नैव सूर्यप्रभा राजन् न दिशः प्रदिशस्तथा ।। ६६ ।। प्राज्ञासिष्म वयं ते वा शरैर्मुक्त्तैः सहस्रशः ।
राजन्! वहाँ छूटे हुए सहस्रों बाणोंसे न तो सूर्यकी प्रभा दिखायी देती थी, न दिशाएँ और न विदिशाएँ ही दृष्टिगोचर होती थीं। हम या हमारे शत्रु भी पहचाने नहीं जाते थे ।।
मध्याह्ने तपतो राजन् भास्करस्य महाप्रभाः ।। ६७ ।। हृताः सर्वाः शरौघैस्तैः कर्णपाण्डवयोस्तदा ।
नरेश्वर! कर्ण और भीमसेनके बाणसमूहोंसे मध्याह्नकालमें तपते हुए सूर्यकी सारी प्रचण्ड किरणें भी फीकी पड़ गयी थीं ।। ६७ १/२ ।।
सौबलं कृतवर्माणं द्रौणिमाधिरथिं कृपम् ।। ६८ ।। संसक्तान् पाण्डवैर्दृष्ट्वा निवृत्ताः कुरवः पुनः ।
उस समय शकुनि, कृतवर्मा, अश्वत्थामा, कर्ण और कृपाचार्यको पाण्डवोंके साथ जूझते देख भागे हुए कौरव-सैनिक फिर लौट आये ।। ६८ १/२ ।।