भारतकोश
मत्स्य महापुराण

मत्स्य महापुराण

Matsya Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

DevanagariHindipublished1,098 पृष्ठ

पृष्ठ 65, कुल 1098 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 65

* अध्याय १३ * ५५

सूत उवाचसूतजी कहते हैं—
दक्षस्य यज्ञे वितते प्रभूतवरदक्षिणे।
समाहूतेषु देवेषु प्रोवाच पितरं सती ॥ १२

किमर्थं तात भर्ता मे यज्ञेऽस्मिन्नाभिमन्त्रितः।
अयोग्य इति तामाह दक्षो यज्ञेषु शूलभृत्॥ १३

उपसंहारकृद् रुद्रस्तेनामङ्गलभागयम्।
चुकोपाथ सती देहं त्यक्ष्यामीति त्वदुद्भवम्॥ १४

दशानां त्वं च भविता पितॄणामेकपुत्रकः।
क्षत्रियत्वेऽश्वमेधे च रुद्रात् त्वं नाशमेष्यसि ॥ १५

इत्युक्त्वा योगमास्थाय स्वदेहोद्भवतेजसा।
निर्दहन्ती तदात्मानं सदेवासुरकिन्नरैः ॥ १६

किं किमेतदिति प्रोक्ता गन्धर्वगणगुह्यकैः।
उपगम्याब्रवीद् दक्षः प्रणिपत्याथ दुःखितः ॥ १७

त्वमस्य जगतो माता जगत्सौभाग्यदेवता।
दुहितृत्वं गता देवि ममानुग्रहकाम्यया ॥ १८

न त्वया रहितं किंचिद् ब्रह्माण्डे सचराचरम्।
प्रसादं कुरु धर्मज्ञे न मां त्यक्तुमिहार्हसि ॥ १९

प्राह देवी यदारब्धं तत् कार्यं मे न संशयः।
किन्त्ववश्यं त्वया मर्त्ये हतयज्ञेन शूलिना ॥ २०

प्रसादे लोकसृष्ट्यर्थं तपः कार्यं ममान्तिके।
प्रजापतिस्त्वं भविता दशानामङ्गजोऽप्यलम्॥ २१

मदंशेनाङ्गनाषष्टिर्भविष्यन्त्यङ्गजास्तव ।
मत्संनिधौ तपः कुर्वन् प्राप्स्यसे योगमुत्तमम् ॥ २२

एवमुक्तोऽब्रवीद् दक्षः केषु केषु मयानघे।
तीर्थेषु च त्वं द्रष्टव्या स्तोतव्या कैश्च नामभिः ॥ २३ऋषियो! प्राचीनकालमें दक्षने एक विशाल यज्ञका अनुष्ठान किया था; उसमें प्रचुर धनराशि दक्षिणाके रूपमें बाँटी गयी थी तथा सभी देवता (अपना-अपना भाग ग्रहण करनेके लिये) आमन्त्रित किये गये थे। (परंतु द्वेषवश शिवजीको निमन्त्रण नहीं भेजा गया था। तब वहाँ अपने पतिका भाग न देखकर) सतीने पिता दक्षसे पूछा—'पिताजी! अपने इस विशाल यज्ञमें आपने मेरे पतिदेवको क्यों नहीं आमन्त्रित किया?' तब दक्षने सतीसे कहा—'बेटी! तुम्हारा पति त्रिशूल धारण कर रुद्ररूपसे जगत्‌का उपसंहार करता है, जिससे वह अमङ्गल-भागी है, इस कारण वह यज्ञोंमें भाग पानेके लिये अयोग्य है।' यह सुनकर सती क्रोधसे तमतमा उठीं और बोलीं—'तात! अब मैं तुम्हारे पापी शरीरसे उत्पन्न हुए अपनी देहका परित्याग कर दूँगी। तुम दस पितरोंके एकमात्र पुत्र होगे और क्षत्रिय-योनिमें जन्म लेनेपर अश्वमेध-यज्ञके अवसरपर रुद्रद्वारा तुम्हारा विनाश हो जायगा।' ऐसा कहकर सतीने योगबलका आश्रय लिया और स्वतः शरीरसे प्रकट हुए तेजसे अपने शरीरको जलाना प्रारम्भ कर दिया। तब देवता, असुर और किन्नरोंके साथ गन्धर्व एवं गुह्यकगण 'अरे! यह क्या हो रहा है? यह क्या हो रहा है?' इस प्रकार हो-हल्ला मचाने लगे। यह देखकर दक्ष भी दुःखी हो सतीके निकट गये और प्रणाम करके बोले—'देवि! तुम इस जगत्‌की जननी तथा जगत्‌को सौभाग्य प्रदान करनेवाली देवता हो। तुम मुझपर अनुग्रह करनेकी कामनासे ही मेरी पुत्री होकर अवतीर्ण हुई हो। धर्मज्ञे! इस निखिल ब्रह्माण्डमें—समस्त चराचर वस्तुओंमें कुछ भी तुमसे रहित नहीं है अर्थात् सबमें तुम्हारी सत्ता व्याप्त है। मुझपर कृपा करो। इस अवसरपर तुम्हें मेरा परित्याग नहीं करना चाहिये।' (दक्षके इस प्रकार प्रार्थना करनेपर) देवीने कहा—'दक्ष! मैंने जिस कार्यका आरम्भ कर दिया है, उसे तो निःसंदेह अवश्य ही पूर्ण करूँगी, किंतु त्रिशूलधारी शिवजीद्वारा यज्ञ-विध्वंस हो जानेपर उनको प्रसन्न करनेके लिये तुम मृत्युलोकमें लोक-सृष्टिकी इच्छासे मेरे निकट तपस्या करना। उसके प्रभावसे तुम प्रचेता नामके दस पिताओंके एकमात्र पुत्र होनेपर भी प्रजापति हो जाओगे। उस समय मेरे अंशसे तुम्हें साठ कन्याएँ उत्पन्न होंगी तथा मेरे समीप तपस्या करते हुए तुम्हें उत्तम योगकी प्राप्ति हो जायगी।' ऐसा कहे जानेपर दक्षने पूछा—'पाप-रहित देवि! इस कार्यके निमित्त मुझे किन-किन तीर्थस्थानोंमें जाकर तुम्हारा दर्शन करना चाहिये तथा किन-किन नामोंद्वारा तुम्हारा स्तवन करना चाहिये'॥ १२—२३॥
मत्स्य महापुराण · पृष्ठ 65, कुल 1098 में से · BharatKosha