मत्स्य महापुराण

मत्स्य महापुराण
Matsya Purana
महर्षि वेदव्यास द्वारा
DevanagariHindipublished1,098 पृष्ठ
पृष्ठ 854, कुल 1098 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 854
८४४ * मत्स्यपुराण *
| श्लोक | अर्थ |

| आराध्यति सावित्रीं लक्षितोऽसौ द्विजोत्तमैः।
सिद्धार्थकैर्हूयमानां सावित्रीं प्रत्यहं द्विजैः॥ ६

शतसंख्यैश्चतुर्थ्यां तु दशमासागते दिने।
काले तु दर्शयामास स्वां तनुं मनुजेश्वरम्॥ ७ | तब ब्राह्मणोंके निर्देशपर वे पुत्रकी कामनासे सभी कामनाओंको पूर्ण करनेवाली सावित्रीकी आराधना करने लगे। वे प्रतिदिन सैकड़ों ब्राह्मणोंके साथ सावित्रीदेवीकी प्रसन्नताके लिये सफेद सरसोंका हवन करते थे। दस महीना बीत जानेपर चतुर्थी तिथिको सावित्री (गायत्री) देवीने राजाको दर्शन दिया॥ ३–७॥ |
| सावित्र्युवाच
राजन् भक्तोऽसि मे नित्यं दास्यामि त्वां सुतां सदा।
तां दत्तां मत्प्रसादेन पुत्रीं प्राप्स्यसि शोभनाम्॥ ८

एतावदुक्त्वा सा राज्ञः प्रणतस्यैव पार्थिव।
जगामादर्शनं देवी खे तथा नृप चञ्चला॥ ९

मालती नाम तस्यासीद् राज्ञः पत्नी पतिव्रता।
सुषुवे तनयां काले सावित्रीमिव रूपतः॥ १०

सावित्र्याहुतया दत्ता तद्रूपसदृशी तथा।
सावित्री च भवत्वेषा जगाद नृपतिर्द्विजान्॥ ११

नामाकुर्वन् द्विजश्रेष्ठाः सावित्रीति नृपोत्तम।
कालेन यौवनं प्राप्तं ददौ सत्यवते पिता॥ १२

नारदस्तु ततः प्राह राजानं दीप्ततेजसम्।
संवत्सरेण क्षीणायुर्भविष्यति नृपात्मजः।
सकृत् कन्याः प्रदीयन्ते चिन्तयित्वा नराधिपः॥ १३

तथापि प्रददौ कन्यां द्युमत्सेनात्मजे शुभे।
सावित्र्यपि च भर्त्तारमासाद्य नृपमन्दिरे॥ १४

नारदस्य तु वाक्येन दूयमानेन चेतसा।
शुश्रूषां परमां चक्रे भर्तुःश्वशुरयोर्वने॥ १५

राज्याद् भ्रष्टः सभार्यस्तु नष्टचक्षुर्नराधिपः।
न तुतोष समासाद्य राजपुत्रीं तथा स्नुषाम्॥ १६

चतुर्थेऽहनि मर्तव्यं तथा सत्यवता द्विजाः।
श्वशुरेणाभ्यनुज्ञाता तदा राजसुतापि सा॥ १७

चक्रे त्रिरात्रं धर्मज्ञा व्रतं तस्मिंस्तदा दिने।
दारुपुष्पफलाहारी सत्यवांस्तु ययौ वनम्॥ १८

श्वशुरेणाभ्यनुज्ञाता याचनामङ्गभीरुणा।
सावित्र्यपि जगामार्ता सह भर्त्रा महद्वनम्॥ १९ | सावित्रीने कहा— राजन्! तुम मेरे नित्य भक्त हो, अतः मैं तुम्हें कन्या प्रदान करूँगी। मेरी कृपासे तुम्हें मेरी दी हुई सर्वाङ्गसुन्दरी कन्या प्राप्त होगी। राजन्! चरणोंमें पड़े हुए राजासे इतना कहकर वह देवी आकाशमें बिजलीकी भाँति अदृश्य हो गयी। नरेश! उस राजाकी मालती नामकी पतिव्रता पत्नी थी। समय आनेपर उसने सावित्रीके समान रूपवाली एक कन्याको जन्म दिया। तब राजाने ब्राह्मणोंसे कहा—तपके द्वारा आवाहन किये जानेपर सावित्रीने इसे मुझे दिया है तथा यह सावित्रीके समान रूपवाली है, अतः इसका नाम सावित्री होगा। नृपश्रेष्ठ! तब उन ब्राह्मणोंने उस कन्याका सावित्री नाम रख दिया। समयानुसार सावित्री युवती हुई, तब पिताने उसका सत्यवान्के लिये वाग्दान कर दिया। इसी बीच नारदने उस उद्दीप्त तेजस्वी राजासे कहा कि 'उस राजकुमारकी आयु एक ही वर्षमें समाप्त हो जायगी।' (नारदजीकी वाणी सुनकर) यद्यपि राजाके मनमें चिन्ता तो हुई, पर यह विचारकर कि 'कन्यादान एक ही बार किया जाता है' उन्होंने अपनी कन्या सावित्रीको द्युमत्सेनके सुन्दर पुत्र सत्यवान्को प्रदान कर दिया। सावित्री भी पतिको पाकर अपने भवनमें नारदकी अशुभ वाणी सुनकर दुःखित मनसे काल व्यतीत करने लगी। वह वनमें सास-श्वसुर तथा पतिदेवकी बड़ी शुश्रूषा करती थी; किंतु राजा द्युमत्सेन अपने राज्यसे च्युत हो गये थे तथा पत्नीसहित अन्धा होनेके कारण वैसी गुणवती राजपुत्रीको पुत्रवधू-रूपमें प्राप्तकर संतुष्ट नहीं थे। 'आजसे चौथे दिन सत्यवान् मर जायगा' ऐसा ब्राह्मणोंके मुखसे सुनकर धर्मपरायणा राजपुत्री सावित्रीने श्वशुरसे आज्ञा लेकर त्रिरात्र-व्रतका अनुष्ठान किया। चौथा दिन आनेपर जब सत्यवान्ने लकड़ी, पुष्प एवं फलकी टोहमें जंगलकी ओर प्रस्थान किया, तब याचनाभङ्गसे डरती हुई सावित्री भी सास-श्वशुरकी आज्ञा लेकर दुःखित मनसे पतिके साथ उस भयंकर जंगलमें गयी। (नारदके वचनका ध्यान कर) चित्तमें अतिशय कष्ट रहनेपर भी |