मत्स्य महापुराण

मत्स्य महापुराण
Matsya Purana
महर्षि वेदव्यास द्वारा
DevanagariHindipublished1,098 पृष्ठ
पृष्ठ 860, कुल 1098 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 860
८५० * मत्स्यपुराण *
दो सौ ग्यारहवाँ अध्याय
सावित्रीको यमराजसे द्वितीय वरदानकी प्राप्ति
| सावित्र्युवाच | सावित्रीने कहा— |

| कुतः क्लमः कुतो दुःखं सद्भिः सह समागमे।
सतां तस्मान्न मे ग्लानिस्त्वत्समीपे सुरोत्तम॥ १ | देवश्रेष्ठ! सत्पुरुषोंके साथ समागम होनेपर कैसा परिश्रम? और कैसा दुःख? आप-जैसे महानुभावोंके समीपमें मुझे किसी प्रकारकी भी ग्लानि नहीं है। |
| साधूनां वाप्यसाधूनां संत एव सदा गतिः।
नैवासतां नैव सतामसन्तो नैवमात्मनः॥ २ | चाहे साधु प्रकृतिके हों या असाधु प्रकृतिके, सभीके निर्वाहक सदा सत्पुरुष ही होते हैं, किंतु असत्पुरुष न तो सज्जनोंके काम आ सकते हैं, न असत्पुरुषोंके ही और न स्वयं अपना ही कल्याण कर सकते हैं। |
| विषाग्निसर्पशस्त्रेभ्यो न तथा जायते भयम्।
अकारणजगद्वैरिखलेभ्यो जायते तथा॥ ३ | विष, अग्नि, सर्प तथा शस्त्रसे लोगोंको उतना भय नहीं होता, जितना अकारण जगत्से वैर करनेवाले दुष्टोंसे होता है। |
| संतः प्राणानपि त्यक्त्वा परार्थं कुर्वते यथा।
तथासंतोऽपि संत्यज्य परपीडासु तत्पराः॥ ४ | जैसे सत्पुरुष अपने प्राणोंका विसर्जन करके भी परोपकार करते हैं, उसी प्रकार दुर्जन भी अपने प्राणोंका परित्याग कर दूसरेको कष्ट देनेमें तत्पर रहते हैं। |
| त्यजत्यसूनयं लोकस्तृणवद् यस्य कारणात्।
परोपघातशक्तास्तं परलोकं तथासतः॥ ५ | जिस परलोककी प्राप्तिके लिये सत्पुरुष अपने प्राणोंको भी तृणके समान त्याग देते हैं, उसी परलोककी परायी हानिमें निरत रहनेवाले दुर्जन कुछ भी चिन्ता नहीं करते। |
| निकायेषु निकायेषु तथा ब्रह्मा जगद्गुरुः।
असतामुपघाताय राजानं ज्ञातवान् स्वयम्॥ ६ | स्वयं जगद्गुरु ब्रह्माने सभी प्राणि-समूहोंमें असत्प्राणियोंके निग्रहके लिये राजाको नियुक्त किया है। |
| नरान् परीक्ष्येद् राजा साधून् सम्मानयेत् सदा।
निग्रहं चासतां कुर्यात् स लोके लोकजित्तमः॥ ७ | राजा सर्वदा पुरुषोंकी परीक्षा करे। जो सज्जन हों उनका आदर करे और दुष्टोंको दण्ड दे। जो ऐसा करता है, वह सभी लोकविजेता राजाओंमें श्रेष्ठ है। |
| निग्रहेणासतां राजा सतां च परिपालनात्।
एतावदेव कर्तव्यं राज्ञा स्वर्गमभीप्सुना॥ ८ | सत्पुरुषोंको सम्मान देने तथा दुष्टोंका निग्रह करनेके कारण ही वह राजा है। स्वर्ग-प्राप्तिकी इच्छा करनेवाले राजाको इन दोनों कार्योंका पालन करना चाहिये। |
| राजकृत्यं हि लोकेषु नास्त्यन्यज्जगतीपते।
असतां निग्रहादेव सतां च परिपालनात्॥ ९ | जगतीपते! राजाओंके लिये सत्पुरुषोंके परिपालन तथा दुष्टोंके नियमनके अतिरिक्त दूसरा कोई राजधर्म संसारमें नहीं है। |
| राजभिश्चाप्यशास्तानामसतां शासिता भवान्।
तेन त्वमधिको देवो देवेभ्यः प्रतिभासि मे॥ १० | उन राजाओंद्वारा भी जो दुष्ट शासित नहीं किये जा सके, ऐसे दुर्जनोंके शासक आप हैं, इसी कारण आप मुझे सभी देवताओंसे अधिक महत्त्वशाली देवता प्रतीत हो रहे हैं। |
| जगत्तु धार्यते सद्भिः सतामग्र्यस्तथा भवान्।
तेन त्वामनुयान्त्या मे क्लमो देव न विद्यते॥ ११ | यह जगत् सत्पुरुषोंद्वारा धारण किया जाता है तथा आप उन सत्पुरुषोंके अग्रणी हैं, इसलिये देव! आपके पीछे चलते हुए मुझे कुछ भी क्लेश नहीं है॥ १—११॥ |