नारद पञ्चरात्र (भारद्वाज संहिता - वैष्णव आगम एवं प्रपत्ति-धर्म सटीक)
Narada Pancharatra Bharadwaja Samhita with Commentary
महर्षि भारद्वाज / देवर्षि नारद द्वारा
पृष्ठ 32, कुल 176 में से
संदर्भ में पढ़ें३० नारदपञ्चरात्र भारद्वाजसंहिता बन जाती है॥२१॥ प्रणामाङ्कनमुख्येन न्यासलिङ्गेन केवलम् । गुर्वधीना हि भवति प्रपत्तिः कायिकी क्वचित् ॥२२॥ इस प्रकार यदि सर्वप्रथम 'कायिकी' को देखे तो कहीं साष्टाङ्ग प्रणामादि रूप वाली, कहीं चक्रादि चिन्हों के अंकनरूप में धारण करने से, ऊर्ध्वपुण्ड्रादि के धारण- रूपी न्यास के चिन्ह से अपने दीक्षा देनेवाले आचार्य के अधीन कही गयी है और यह 'कायिकी-प्रपत्ति' कहलाती है॥२२॥ अविज्ञातार्थतत्त्वस्य मन्त्रमीरयतः परम् । गुर्वधीनस्य कस्यापि प्रपत्तिर्वाचिकी भवेत् ॥२३॥ जिसका तात्विक अर्थ विशेष रूप में अवगत नहीं होता ऐसे गुरु के अधीन रहने वाले परम मन्त्रों को उनसे पाकर उच्चारण करने वाले किसी भी गुरु के अनुशासन में स्थित रहने वाले शिष्य साधक की प्रपत्ति को 'वाचिकी' समझना चाहिए॥२३॥ न्यासलिङ्गवताङ्गेन धियाऽर्थज्ञस्य मन्त्रतः । उपासितगुरोः सम्यक् प्रपत्तिर्मानसी भवेत् ॥२४॥ न्यास-योग के (धारण) चिन्हों से मण्डित तथा अपने दीक्षा प्रदाता गुरू की विधिवत् उपासना करने वाले, मंत्रों के अर्थों के (तात्विक) ज्ञान को बुद्धि से धारण किये हुए शिष्य साधक की अनुकूल अंगादि के द्वारा की गई विशिष्ट प्रपत्ति 'मानसी' होती है॥२४॥ यदीच्छन् प्रतिकूलानि सर्वभूतानुकम्पिनम् । प्रपद्यते हरिं मोहात् सा प्रपत्तिस्तु तामसी ॥२५॥ मोक्ष भावना के विपरीत शत्रुवध जैसी भूतहिंसादि की आकांक्षा रखते हुए सभी भूतों पर अनुकंपा करनेवाले इष्टदेव श्री विष्णु की मोहवश जब 'प्रपत्ति' की जाए तो यह प्रपत्ति 'तामसी' होगी॥२५॥ अभीप्सन् विविधान् कामान् यदकामैकवत्सलम् । प्रपद्यते हृषीकेशं तामिमां राजसीं विदुः ॥२६॥ यदि ऐहिक तथा आमुष्मिक अनेक भोगों की कामना से निष्काम भाव से प्रसन्न होने वाले श्री विष्णु (ऋषीकेश-इन्द्रियों के नियामक देव) की प्रपत्ति की जाए तो यह 'राजसी' प्रपत्ति होगी॥२६॥ परित्यज्याखिलान् कामान् भक्त्यैवात्मेश्वरं हरिम् । प्रपद्यते दास्यरतिर्यदैषा सा तु सात्विकी ॥२७॥