भारतकोश
संग्रह पर लौटें

निराले सद्गुरु

Nirale Satguru

साहिब बन्दगी द्वारा

स्रोत: Sahib Bandgi Sant Ashram Edition · Sahib Bandgi Sant Ashram Ranjri, Distt. Samba (J & K) (उद्गम)

DevanagariHindipublished112 पृष्ठ

सिर पर बैठकर जो चाहते हैं करवा लेते हैं

निराले सद्गुरु \hfill 67

जब भी अखनूर में बड़े प्रोग्राम होते हैं तो आप स्वयं ही भोजन बनाते हैं। राँजड़ी में कभी कुछ तो कभी कुछ बनाकर सबको खिलाते हैं। जब यात्रा होती है तो सब थके हुए होते हैं। तब भी आप स्वयं ही सबको बना-बनाकर खिलाते हैं। वो नज़ारा देखते ही बनता है। यात्रा के दौरान किसी आश्रम में पहुँचकर जब सभी थककर सोए हुए होते हैं तो आप चाय पकौड़े आदि बनाकर सबको जगाते हैं और खिलाते हैं। माँ भी बच्चे का इतना ध्यान नहीं रख सकती है, वो भी इतना नहीं कर सकती है। फिर वो तो 2-3 बच्चों को या फिर ज़्यादा-से-ज़्यादा 7-8 बच्चों का ही ध्यान रखती है, पर आप लाखों की संगत का माँ की तरह ध्यान रखते हैं, सबकी सुनते हैं, सबको हौंसला देते हैं; कोई भी मुसीबत आने पर खुद आगे आकर उसे अपने पर लेते हैं, उसका साथ देते हैं। बाहर से भी उसे हौसला देते हैं और अंदर से भी उसे दृढ़ कर देते हैं।

सिर पर बैठकर जो चाहते हैं करवा लेते हैं

पीरखोह जम्मू में रहने वाले एक गरीब लड़के की जायदाद उसके रिश्तेदार हथियाना चाह रहे थे। उसके पास घर में केवल माँ, जो सालों से बीमार चल रही थी, जो खाना तक भी बनाने में सक्षम नहीं थी, और उसकी दादी थी, जो मकान की मालकिन थी। उसने अपने सब बच्चों को अपना-अपना हिस्सा दे दिया था और अब जिस घर में वो रह रही थी, वो उसने उस लड़के के नाम किया हुआ था और अपनी जायदाद का वारिस उसे बताया था। पर रिश्तेदार उसकी दादी को अपने पास ले गये और वहाँ उनकी जायदाद को हड़पने का प्लॉन बनाने लगे। लड़के को एक-एक पाई के लिए तरसाया जाने लगा। उसे सत्संग सुनने के लिए किराया तक बड़ी मुश्किल से मिलने लगा। ऐसे में दुखी होकर उसने आपसे प्रार्थना की। आपने कहा कि दादी को अपने पास ले आओ। लड़के ने कहा कि जब भी वहाँ जाता हूँ तो सब मुझे घेर लेते हैं। मेरा कुछ नहीं चल पा रहा है। आप ही कुछ कृपा करें। आपने कहा कि भरोसा रखना।

वो बोली-मुझे करंट पड़ रही है

68साहिब बन्दगी

अब ऐसे असहाय के, जिसका कोई नहीं हो, आप सहारे बन जाते हैं। जिन ग़रीबों को दुनिया ठुकराती है, उन्हें आप अपनी कृपा का सहारा देते हैं। बस, फिर क्या था ! अगले ही दिन से सारा माहौल बदल गया। तीसरे दिन उसकी दादी स्वयं ही वहाँ आ गयी और अपने उस वारिस के लिए सबकुछ सुरक्षित करने के लिए, उन धोखेबाजों से बचाने के लिए जुट गयी। यह सब आपका ही काम था। उस समय आप ही सिर ऊपर बैठकर सारा काम करवाने लगे और कुछ ही दिनों में सारा हक़ उसे वापिस मिल गया।

वो बोली-मुझे करेंट पड़ रही है

कटड़े में एक छज्जू राम हैं, जो मखाने वाले के नाम से वहाँ मशहूर हैं। उनके घर में कोई औलाद नहीं थी। बात यह थी कि छज्जूराम की बहन किसी कारण से जलकर मर गयी थी। अब वो उसकी पत्नी के घर में बच्चा नहीं होने दे रही थी। वो उसे सामने दिख जाती थी। वो 4 साल नंगे पाँव माता के दरबार में जाते रहे थे। वो कहती थी कि कहीं भी जाओ, पर मैं बच्चा नहीं होने दूँगी। पाँच बार उसने गर्भ गिरा दिया था। वहाँ एक आपका नामी उनसे मिला तो कहा कि एक बार साहिब के यहाँ भी चलकर देख लो। वो जब आपके पास आए तो आपने कहा कि विश्वास रखो और नाम ले लो। उन दोनों ने आपका नाम ले लिया और आपकी फोटो लेकर घर आ गये। घर आकर पत्नी ने आपकी फोटो कमरे में लगा दी। अब जब गर्भ स्थापित हुआ तो वो आई, पर आपकी फोटो को देखकर पास न आ सकी और दूर से ही बोली कि इस सफेद कपड़े वाले की फोटो को हटा, मुझे करेंट पड़ रही है, मैं रुक नहीं पा रही हूँ। यह कहकर वो चली गयी और फिर दुबारा लौटकर नहीं आई।

लड़की बोली-मेरे साथ साहिब हैं

निराले सद्गुरु \hfill 69

लड़की बोली-मेरे साथ साहिब हैं

जब आपका भरोसा आत्मा तक होगा तो कोई कुछ नहीं बिगाड़ पायेगा। एक लड़का अपने ही मुहल्ले की एक लड़की से एकतरफा प्रेम करता था। वो लड़की आपकी नामिन थी। वो लड़का एक्सीडेंट में मर गया। अब वो रोज़ रात को उसके पास आने लगा। महीना-भर वो उसके पास आता रहा। फिर एक दिन कहा कि मैं शुक्रवार को हमेशा के लिए तुम्हें अपने साथ लेने को आऊँगा। लड़की ने कहा कि हिम्मत हो तो आना; मेरे साथ साहिब हैं। जब वो आया तो लड़की ने कहा कि तू तो मुझे छू भी नहीं पायेगा। तुझे नहीं मालूम है कि मेरे अंदर नाम की ताक़त है। जैसे ही वो लड़की को छूने लगा, उसे करेण्ट पड़ी और वो भाग खड़ा हुआ। उसके बाद वो उसके पास कभी आने की हिम्मत नहीं किया।

एक गुरु शिष्य का नाता ही

मानते हैं आप

आपके लिए संसार के नाते नहीं हैं। आप सच्चे सन्यासी हैं। माँ को दिये बचनो को पूरा करने के लिए महीने में एक बार आप घर जाते हैं। पर आप शरीर के रिश्ते को नहीं मानते हैं। आपसे घर-परिवार वाले भी नाम प्राप्त किये हैं। कोई भी रिश्तेदार आपको रिश्ते से नहीं पुकारता है। सब आपको गुरुजी कहकर बुलाते हैं, साहिब जी कहकर बुलाते हैं।

ऐसी चीज़ों से आप निपट लेते हैं

वैज्ञानिक कह रहे हैं कि तश्तरियाँ (एलियन्स) ब्रह्माण्ड से उतर रही हैं। वे पूरी धरती से इंसान को ख़त्म कर देंगी। आपका मानना है कि ये चीज़ें इंसान का कुछ नहीं बिगाड़ सकती हैं। जब ख़तरनाक डायनासौर

शब्द है आपका वाहन

70
साहिब बन्दगी

को इंसान ने टिकने नहीं दिया तो ये क्या चीज़ हैं। पर यदि इंसान उन्हें काबू नहीं कर सका तो आप स्वयं इन चीज़ों से निपट लेते हैं।
आग लगी आकाश में, झर झर गिरे अंगार।
संत न होते जगत में, जल मरता संसार॥
ये बात ऐसे ही नहीं है। इसमें वज़न है। जब तक आप यहाँ पर हैं, आप कुछ भी ऐसा अनर्थ नहीं होने देते हैं। आप कई बार जम्मू में भूकम्प को आने से रोक देते हैं। यदि वो आता है तो नुक़सान नहीं होने देते हैं। आपके इन कार्यों को दुनिया जल्दी नहीं मान सकती है। क्योंकि यह उसकी पकड़ से बाहर है, बुद्धि से परे की चीज़ें हैं। पर आपके नामी इन बातों को समझ लेते हैं। वो ऐसे कि जब नामियों को भूत कुछ नहीं कर पाते हैं तो वो समझते हैं कि कुछ ताक़तें उनकी रक्षा कर रही हैं। भूत जब नामियों को देखकर भाग जाते हैं तो वो अपने पास की रूहानियत को समझते हैं। जब उनके पास ऐसी ताक़तें हैं, जिनसे भूत डर रहे हैं तो आपकी बात क्या करनी! आप क्या नहीं कर सकते हैं! कुछ भी आपके लिए असंभव नहीं है। बारिश नहीं हो रही है तो कर सकते हैं, यदि बारिश बंद करनी हो तो कर सकते हैं, यदि किसी को सज़ा दिलवानी हो तो दिलवा सकते हैं, यदि किसी को सज़ा से मुक्त करना हो तो कर सकते हैं। ये सब आप चुपके से करते भी हैं। क्योंकि आप तमाशे की दुनिया से परे हैं, इसलिए यह सब चुपके से कर देते हैं। केवल नामी लोग ही आपके इन करिश्मों से परिचित हो पाते हैं, क्योंकि आप दुनिया को अपनी ओर खींचने के लिए ये तमाशे नहीं दिखाते। तमाशे दिखाकर आप किसी को अपनी शरण में नहीं लाना चाहते हैं।

शब्द है आपका वाहन

जिस तरह विष्णु जी का वाहन गरुड़ जी हैं, गणेश जी का वाहन चूहा है, लक्ष्मी जी का वाहन उल्लू है, इस तरह आपका वाहन सत्य शब्द

परमहंस की तरह रहते हैं आप

निराले सद्गुरु
71

है। अपने भक्तों की प्रेम पुकार सुनकर आप अपने शब्द रूपी वाहन पर सवार होकर पल भर में उनके पास पहुँच जाते हैं और उसे अपनी तान या मीठा शब्द सुनाकर आनन्दमय कर लौट जाते हैं।

परमहंस की तरह रहते हैं आप

हंस बड़ा प्यारा पक्षी है। वो सुन्दर भी बहुत है। उसमें एक बड़ा प्यारा गुण है। वो दूध और पानी को अलग कर लेता है। यह काम कोई भी नहीं कर सकता है। ऐसे ही आप भी किसी से पक्षपात नहीं करते। चाहे वो आपका नामी हो या कोई और।

एक आदमी आपके पास आया, कहा-गुरु जी, मेरी पत्नी जबसे आपका नाम लेकर गयी है, तबसे घर में लड़ाई लग गयी है। आपने कारण पूछा तो कहा कि पिता जी शिवजी की भक्ति करते हैं। उसने घर आकर शिवजी की फोटो स्टोर में उलटी करके रख दी और आपकी फोटो लगा दी। जब पिता जी ने पूछा तो कहा कि अब यहाँ पर केवल साहिब की फोटो ही लगेगी। पिता जी ने कहा कि हम उनकी भक्ति करते हैं; वो भी रहने दो, साहिब की भी फोटो लगा दो। पर वो नहीं मानी, कहने लगी कि अब तो केवल साहिब की फोटो ही लगनी है। फिर पिता जी गालियाँ देने लगे। आपने कहा कि उनका कोई कसूर नहीं है। सारा कसूर ही माई का है। फोटो से क्या लेना है! फोटो दिल में रख लो, वही काफ़ी है।

जैसे एक माई आपके पास शिकायत लेकर आई कि बंदा आपकी फोटो नहीं लगाने देता है। आपने कहा कि रहने दो, मेरी फोटो को अपने दिल में लगा दो। वो कहने लगी कि पेटी में रखती हूँ तो वहाँ से भी निकाल लेता है। आपने कहा कि दिल की पेटी में रखो न, बाहरी पेटी में क्यों रख रही हो? फिर कहने लगी कि नाम-भजन भी नहीं करने देता।

निंदकों से भी प्रेम करते हैं आप

72 साहिब बन्दगी

आपने कहा कि मत बैठो, चलते-फिरते ही नाम-भजन कर लिया करो। वो कहने लगी कि नाम-भजन करने नहीं देता है। आपने कहा कि कमी तो मुझे तुममें नज़र आ रही है, उसमें नहीं। वो कोई तुम्हारी स्वाँस में तो बैठा नहीं है।

इस तरह कोई भी शिकायत लेकर आता है या कोई विवाद लेकर आपके पास पहुँचा है तो आप दोनों पक्षों को सुनते हैं और पक्षपात रहित होकर फैसला सुनाते हैं। आप किसी की शिकायत सुनकर किसी को कुछ नहीं कहते, बल्कि उसपर विचार करके, दूसरे का पक्ष सुनकर ही कुछ कहते हैं।

निंदकों से भी प्रेम करते हैं आप

आप अपनी संगत से तो प्रेम करते ही हैं, अपने निंदकों के प्रति भी आप किसी तरह का बैर भाव नहीं रखना चाहते हैं। क्योंकि आप जानते हैं कि यदि किसी के प्रति बुरा भाव आ गया तो उसका सर्वनाश हुए बिना नहीं रहेगा। सब अपने ही बच्चे समझकर आप उनके प्रति भी दया का भाव ही रखते हैं।

निंदकों के प्रति किसी इंसान की बुद्धि दया की भावना नहीं रख सकती है। उसके प्रति बैरभाव स्वाभाविक ही होता है। आप तो कहते हैं कि आपका काम ही निंदकों ने किया है। यदि निंदक नहीं होते तो आपका इतना प्रचार होना ही नहीं था। आप उन्हें भोले इंसान समझते हैं, जिनमें विचार करने की शक्ति नहीं है, जो दूसरों से कुछ भी सुनकर उसे सच मान लेते हैं और निंदा शुरू कर देते हैं। जो पाखण्डी हैं, उनकी बात और है, पर आप उनके प्रति भी कोई बैर भाव नहीं रखते हैं, केवल उनसे बचने को कहते हैं।

ये केवल कहने की ही बातें नहीं हैं। आपने अपने हज़ारों निंदकों को क्षमा करके नाम दान तक दिया है। नाम दान के समय आप हरेक

शब्द नहीं देते हैं आप

निराले सद्गुरु <span style="float: right;">73</span>

को अपनी सुरति भी देते हैं। सुरति देना यानी प्रेम करना। इसका सीधा मतलब है कि आपके दिल में निंदकों के प्रति कोई घृणा है ही नहीं। यदि होती तो आप उन्हें नाम नहीं देते। आपने तो अखनूर आश्रम पर हमला करने वालों को भी नाम दे दिया था। फिर जो बेचारा भोला आदमी केवल बातों से निंदा कर रहा है, उसके प्रति आप क्या घृणा कर सकते हैं। वो बेचारा तो स्वयं ही नरक की ओर जा रहा है। इसके बाद यदि आप उसके प्रति और बैर रखेंगे तो फिर तो उसकी मुक्ति जन्म-जन्मांतरों तक भी नहीं हो पायेगी। यही विचार कर आप किसी के प्रति बैर भाव नहीं रखते हैं। आप यही विचारते हैं कि हो सकता है कि उन्हें पता नहीं है; जब पता चलेगा तो वो भी आयेंगे।

सब आपके ही हैं। यह एक परम रहस्य है, जिसे दुनिया के साधारण जन समझ नहीं पायेंगे। इसी रहस्य के कारण आपके लिए कोई न दोस्त है, न दुश्मन। जो भी जब भी अपनी भूल पर पछचाताप करके आपकी शरण में पहुँच जाता है, आप सहज ही उसे क्षमा करके नाम रूपी दौलत प्रदान कर देते हैं।

शब्द नहीं देते हैं आप

आप कोई भी शब्द बेकार में नहीं बोलते हैं। आपके हरेक शब्द में वज़न होता है। आप कभी किसी को आशीर्वाद नहीं देते कि ‘युग युग जिओ।’ महात्मा लोग ऐसे आशीर्वाद दे देते हैं। पर सच यह है कि ऐसा आशीर्वाद देना झूठ बोलने के बराबर होता है। यह तो अपने सिर पर पाप लादने वाली बात है। क्योंकि यदि जुग-युग जीने का आशीर्वाद दिया तो युग-युग जीने की शक्ति भी देनी होगी। यदि ‘पुत्रवती भवः’ का आशीर्वाद दिया तो बेटा भी देना होगा, नहीं तो झूठ हो जायेगा। इसी कारण आप कोई भी आशीर्वाद नहीं देते हैं।

74 साहिब बन्दगी

जब कोई आपको अपनी समस्या बताता है तो आप उसे यह नहीं कहते कि जाओ, तुम्हारा काम हो जायेगा। क्योंकि यह तो शब्द हो गया। फिर वो होना-ही-होना है। आप दिन भर लोगों की समस्याओं को सुनते हैं और रात को उसकी पूरी रील खोलते हैं। फिर जिस-जिस की समस्या का समाधान करना होता है, या जो कृपा के लायक समझते हैं, उनकी समस्या को चुपके से सुलझा देते हैं।

शब्द क्यों नहीं देते हैं आप? इसके पीछे एक रहस्य है। एक बार एक माई आपके पास आई। उसने फ़रियाद की कि उसके कोई संतान नहीं है; उसे बच्चा दो। आपने कहा-जाओ, पुत्र होगा। आपने शब्द दे दिया। रात को आपको सिग्नल मिला कि आज ठीक नहीं हुआ। जिस स्त्री को पुत्र होने का शब्द मिला है, उसके तो गर्भाशय ही नहीं है। अब पुत्र कैसे हो! तब उस स्त्री का गर्भाशय स्थापित किया गया और फिर उसे पुत्र हुआ। उसके बाद आपने किसी को भी शब्द नहीं दिया। हज़ारों माइयों को आपने पुत्र दिया। पर यह कहकर नहीं दिया कि पुत्र हो। आपने यही कहा कि भरोसा रखना। हज़ारों लँगड़ों की टाँगें आपने ठीक कर दी, पर किसी को नहीं कहा कि ठीक हो जायेगी। आपने भरोसा रखने के लिए कहा। हजारों लायलाज बीमारियों वाले आपके पास आकर ठीक हुए, पर आपने केवल भरोसा रखने के लिए ही कहा, शब्द नहीं दिया कि ठीक कर दूँगा। फिर तो आप शब्द में बँध जाते। फिर यदि वो कृपा का पात्र न होता तो भी आपको उसे ठीक करना पड़ जाता। एक नहीं, दो नहीं, सैकड़ों मृतकों को आपने नवजीवन दिया, पर किसी को यह नहीं कहा कि अभी जीवित करता हूँ। जिसे जीवित करना ज़रूरी समझा, उसे कर दिया। यह रहस्य पुनः जीवन प्राप्त किये हुए ही जानते हैं। यदि आप पहले ही कह देते कि जीवित कर देता हूँ तो गलत भी हो सकता था। यदि वो कृपा का पात्र न होता तो गलत हो जाता।

निराले सद्गुरु <span style="float: right;">75</span>

एक शिष्य अपने गुरु के साथ नदी में नहा रहा था। वहाँ एक अँधा खड़ा था, जो ठीक से चल नहीं पा रहा था और गिर-गिर पड़ता था। चेले को दया आई, उसने गुरु जी से कहा कि इस पर कृपा करो, इसे ठीक कर दो। गुरु जी ने कहा कि भगवान ने इसे जैसा रखा है, रहने दो। पर चेले ने जिद्द की तो गुरु जी ने उसे ठीक कर दिया। अगले दिन जब वे नदी में नहाने आए तो वही अँधा लोगों को पकड़-पकड़कर नदी में डुबो रहा था। उसने चेले को भी पकड़ा। चेले ने कहा-गुरु जी, सोच क्या रहे हो, जल्दी से इसे अँधा करो। गुरु जी ने कहा कि मैंने तुम्हें पहले नहीं कहा था कि इसे रहने दो ऐसे ही। यह अँधा ही ठीक था।

...तो कई कारण होते हैं कि महात्मा लोग सबपर अपनी शक्ति नहीं लगाते हैं। यदि वही आदमी ठीक होकर गलत काम करने लग जाए तो फिर महात्मा भी उसके गलत कामों में शामिल हो जायेंगे। इसलिए वे इन झंझटों से दूर ही रहते हैं और यदि कृपा करते भी हैं तो सोच-समझकर।

यदि आप सबको कहकर जीवित करना शुरू कर दें तो राँजड़ी में लाशें ही लाशें पहुँच जायेंगी। फिर सत्संग सब समास हो जायेंगे और आपसे प्रेम करने वालों को आपके नज़दीक से दर्शन भी नसीब नहीं होंगे।

अब विश्वास रखने के लिए आप इसलिए कहते हैं कि यदि उसका विश्वास ही नहीं होगा, वो कहीं दूसरी जगह भी माथा मार रहा होगा तो ठीक होने के बाद वो समझेगा कि वो वहीं से ठीक हुआ है और फिर उसकी भक्ति खंडित हो जायेगी। इसलिए बहुत सी चीज़ें ध्यान में रखते हुए तब आप किसी पर कृपा करते हैं।

जैसे एक माई थी। उसे पुत्र नहीं था। दो बेटियाँ थीं। उसने आपसे प्रार्थना की। आपने कहा कि भरोसा रखना। पर तीसरी बार भी उसे पुत्र नहीं हुआ। वो आपके पास आई, कहा कि इस बार भी बेटी ही हुई है।

माँ की तरह है आपका व्यवहार

76 साहिब बन्दगी

आपने उसे चुपके से पूछा कि क्या तुमने संतोषी माता का व्रत नहीं रखा था? उसने अपनी भूल स्वीकार की। कहने का भाव है कि गुरु पर सब कुछ छोड़ा तो अन्य सहारा ढूँढ़ना ही नहीं है। यह तो चालाकी हुई गुरु से। यदि पुत्र हो जाता तो उसने कहना था कि संतोषी माता ने पुत्र दिया। संतोषी माता से आपका बैर नहीं है। पर गुरु-भक्ति खंडित हो जाती। इसलिए चाहे काम बने या न बने, गुरु शरण में ही रहना है। भाव यही होना चाहिए-

जीवन का अब सौंप दिया, सब भार तुम्हारे हाथों में।
है जीत तुम्हारे हाथों में, है हार तुम्हारे हाथों में॥

ज़रूरी नहीं है कि काम बने तभी समझो कि आप सच्चे हैं। नहीं। ऐसा बिलकुल नहीं समझना। कई बार आप भक्त लोगों को भक्ति में लगाने के लिए उनके काम नहीं करते हैं। उन्हें अभावों में रखते हैं, ताकि वे संसार से विरक्त होकर भक्ति कर सकें। इसलिए इस धोखे में नहीं रहना। भक्त को नहीं पता है कि उसके लिए क्या ठीक है, क्या नहीं। उसे यह सब गुरु पर ही छोड़ना है। फिर जो वो करे, उसी रज़ा में रहना है।

...तो अगली बार आपने उस माई को कहकर पुत्र दिया। पर उसे बता दिया कि भरोसा पक्का रखना।

माँ की तरह है आपका व्यवहार

अपने भक्तों से आप माँ की तरह व्यवहार करते हैं। जैसे माँ अपने बच्चे पर पूरा हक़ रखती है, ऐसे ही आप भी प्रत्येक नामी से हक़ से बात करते हैं। जैसे गलती होने पर माँ डाँटती है; उसे फ़िक्र रहती है कि उसका बेटा गलत न हो जाए, कहीं बुरी संगत में न फँस जाए, ऐसे ही आपको भी फिकर रहती है कि कहीं आपका नामी कहीं गलत तो नहीं चल रहा। यदि ऐसा है तो आप पूरे हक़ से उसे डाँट-फटकार कर सीधी राह पर लाते हैं। आपको हरेक की फ़िक्र रहती है। आपको हरेक

निराले सद्गुरु <span style="float: right;">77</span>

का पता रहता है कि यह फलाना है, यह फलाना है। लाखों की संगत हो जाने पर भी आपको सबकी ख़बर है कि कौन क्या कर रहा है। फिर जैसे माँ का व्यवहार कोमल भी है; डाँटने के बाद अपने बच्चे को प्यार भी देती है। ऐसे ही आप भी प्यार देते हैं। फिर आपका प्यार पाकर वो डाँट भी भूल जाती है। कुछ तो चाहते हैं कि उन्हें डाँट पड़े, ताकि बाद में आपका बहुत सारा प्यार भी मिल सके। जैसे माँ के लिए सब बच्चे समान होते हैं, ऐसे ही आपके लिए भी सब समान हैं।

आपकी राह बड़ी कठिन है। कई समस्याएँ आपको सुननी पड़ती हैं। हररोज़ सैकड़ों लोग नयी-नयी समस्याएँ लेकर आते हैं। आप सबको सुनते हैं। फिर उसका हल भी बताते हैं, उन्हें संतुष्ट भी करते हैं। एक माई आई। उसके बेटे ने मोटर साइकिल पर एक्सीडेंट कर दिया था। लड़के का कंधा तोड़ दिया था। 4 महीने बाद घर में सम्मन आया। वकील किया तो वो 10 हज़ार रूपये माँग रहा था। माई ने कहा कि मैं ग़रीब हूँ; गाँव में मैं ही अकेली नामिन हूँ। अब आपको ऐसे लोगों की समस्या तो सुननी ही है, क्योंकि आप हैं ही ग़रीबों के। आपको ऐसे लोगों को तसल्ली देने के साथ-साथ ताक़त भी देनी पड़ती है ताकि दृढ़ रहें, घबराएँ नहीं।

आपको हर महीने अपने शिष्यों को दर्शन देने भी जाना पड़ता है। जहाँ-जहाँ भी आपके आश्रम हैं, वहाँ-वहाँ जाना पड़ता है। ग़रीब संगत होने से कुछ हर महीने नहीं आ पाते हैं। वे आपसे प्रार्थना करते हैं कि हर महीने दर्शन दिया करें। कभी आप कैंसल करने की सोचते हैं तो उनके चेहरे मुरझा जाते हैं। क्योंकि आपसे मिलने वाले उस अमृत को आपके नामी ही समझ पाते हैं। बाकी साधारण लोगों की बुद्धि से ये बातें बहुत परे की हैं। उनको ये बातें समझ में आने वाली नहीं हैं। क्योंकि उनके गुरु के पास यह अमृत नहीं है, जिसे लेने को वे बार-बार गुरु के पास पहुँचें। इसलिए तो वे कहते भी हैं कि क्या करना है बार-बार जाकर ! सीधा-सा मतलब है कि उन्होंने उस अमृत का कोई ज्ञान नहीं है,

संगत का एक पैसा भी नहीं लेते हैं आप

78 <div style="text-align: right;">साहिब बन्दगी</div>

जो संत सद्गुरु और केवल संत सद्गुरु ही दे सकते हैं। ....तो आप एक माँ की तरह स्वयं ही उन्हें वो अमृत प्रदान करने हर महीने पहुँचते हैं। जैसे माँ को बच्चे की फ़िक्र रहती है कि कुछ खाया कि नहीं। ऐसे ही आपको भी फ़िक्र रहती है कि आप सबको अपनी सुरति दे पाएँ।

संगत का एक पैसा भी नहीं लेते हैं आप

आप घर बना रहे थे तो दो कमरे ही बना पाए कि पैसे नहीं रहे। तब आपने 75 हज़ार लोन लिया और घर बनवाया। संगत का एक रूपया भी आप अपने निजी इस्तेमाल के लिए नहीं लगाते हैं। आपको जो पैंशन मिलती है, उसी से अपना गुज़ारा करते हैं। केवल जो आप घूम-घूमकर हरेक आश्रम में जाते हैं, वो संगत का पैसा होता है। आपको साढ़े सात हज़ार रूपया पैंशन मिलती है, जिसमें से आप रोटी खाते हैं।

यदि आपने संगत के लिए हक़ की कमाई का नियम बनाया है तो सबसे पहले खुद भी इसका पालन करते हैं आप। जो भी नियम आप संगत को बताते हैं, सबसे पहले स्वयं उनपर चलते हैं। आप कहते हैं कि यदि मैं बेइमानी शुरू कर दूँगा तो आप सब भी बेइमान हो जायेंगे। यदि मैं हक़ की कमाई से नहीं खाऊँगा तो आप भी नहीं खा पायेंगे। क्योंकि नाम के बाद अब आप सबमें मेरे ही गुण तो आयेंगे। जो जिसकी सुरति करता है, उसी के ही तो गुण आते हैं। इसलिए मैं कहीं पर भी गलत चलने लगूँगा तो आप सबका सत्यानाश हो जायेगा, सब डूब जाओगे।

पर सत्य तो यह है कि आप किसी भी तरफ से गलत चल ही नहीं सकते हैं। यह तो समझाने का एक तरीका है। आपने कभी यह कहा ही नहीं कि आप ही सब कुछ हैं या आप ही सब कुछ कर रहे हैं। आपका बड़प्पन इसी में है कि अमर लोक के मालिक होकर आप संसार में सेवक बनकर रहते हैं। आप शुरू से ही सेवक बनकर जिए हैं। पहले माँ की सेवा, फिर गुरु जी की सेवा और देश की सेवा और फिर संगत की

आप सौम्य हैं

निराले सद्गुरु \hfill 79

सेवा। सेवा ही आपको प्यारी है। आप स्वामी नहीं, बल्कि सेवक बनकर ही रहते हैं। तन-मन-धन और पूरा जीवन आपने सेवा में लगा दिया। आप फौज में जनरल नहीं थे, सूबेदार थे। करोड़ों की सम्पत्ति थी। पूरा जीवन गुरु-सेवा की, संगत की सेवा की। दो महीने छुट्टी पर आते थे तो उन महीनों का खर्चा आप ही करते थे। आपके पास नहीं होते तो उधार लेते। आप सोचते कि गुरु जी का खर्चा नहीं होने देना है। आपने कोई सरकारी फण्ड भी नहीं कटवाया, खाली हाथ रहे। रिर्टायर होने पर आपको 4 लाख मिले। अभी तो 15 लाख मिलते हैं सूबेदार को। आपने सोचा कि क्या करना है, 4 प्लॉट लिए-25-25 हज़ार के। अभी उनकी कीमत 15-15 लाख होगी। आपने अपनी कमाई से ही खाया; संगत के पैसे से चाय भी नहीं पीते हैं आप। बस, अपने को सेवक की तरह मानकर आप बढ़ते जा रहे हैं। कुछ भी अपने नाम नहीं रखा। फिर कोई अपने आप को ओसामा बिन लादेन बनाकर रखता है, कोई मजनू बनाकर रखता है। यह है दुनिया!

आपने कभी किसी से कुछ नहीं माँगा। करीब 150 आदमी को मकान बनाकर दिये। आप प्रेरित भी नहीं करते। एक माई ने आपको 10 हज़ार रुपये दिये, कहा कि मेरे पति के नाम पर पंखे लगा देना। आपने कहा कि फिर ले जा। यह दूसरे को प्रेरित करने वाली बात है ताकि दूसरा भी दे और चुपचाप अपना काम हो। आपने यह काम भी नहीं किया।

आप सौम्य हैं

आप सौम्य हैं; आप अत्यंत सौम्य हैं। आपकी वाणी बड़ी ही सौम्य है। कोई कितना भी सुने, अखरती नहीं है। आपका स्वभाव अत्यंत ही सौम्य है। किसी को भी अखरता नहीं है। आपका रोम-रोम सौम्य है। कोई आपको कितना भी देखता रहे, उसे अखरता नहीं है।

सुलझावन हारी है आपकी वाणी

80 | साहिब बन्दगी

सुलझावन हारी है आपकी वाणी

आपके शब्द कभी आपस में विपरीत दिशा में नहीं जाते हैं। वे एक ही लाइन पर होते हैं। और फिर जो बात आप आज कहेंगे, वही मानो 50 साल के बाद भी कहेंगे। कहीं भी आपकी वाणी में बदलाव नहीं मिलेगा। यानी आपकी हर बात में सत्यता है, इसलिए वो कभी बदलती नहीं। महात्मा लोगों को देखें तो वो उलझी हुई बातें कहते हैं। कुछ पहले शिवजी के जयकारे लगाते हैं, फिर अचानक विष्णु जी और फिर हनुमान जी के जयकारे शुरू हो जाते हैं। भक्त लोग उलझन में पड़ जाते हैं कि बाबा जी भक्त किसके हैं और हम किसकी भक्ति करें। कौन बड़ा है, यह समझ नहीं आता है। सच यह होता है बाबा जी खुद उलझे होते हैं, उन्हें खुद मालूम नहीं होता कि कौन बड़ा है, कौन छोटा। साहिब ने इस पर बड़ा प्यारा शब्द कहा है-

मैं कहता हूँ आँखिन देखी, तू कहता कागज की लेखी।
मैं कहता सुलझावन हारी, तू राख्यो उलझाई रे ॥..

कहने का भाव है कि जो खुद नहीं पहुँचा है, जो केवल कागज की लिखी बातें बोल रहा है, वो उलझाने वाली बात ही करेगा। किताबों में तो सबकी बात लिखी है। बस, महात्मा भी सबको महत्व दे रहे हैं। पर जो खुद किसी मुकाम पर पहुँचता है, वो उसी मुकाम की बात करता है और बड़े दावे से कहता है कि मैं वहाँ गया हूँ। फिर वो अपनी बात से पलटता भी नहीं है। क्योंकि उसने वो स्थान खुद देखा होता है। चाहे वो तीन लोक की सीमा में ही हो। कहने का भाव है कि महात्मा लोग आंतरिक दुनिया में बिलकुल भी नहीं गये होते हैं और केवल किताबों से पढ़कर ही दुनिया को उलझाया करते हैं। पर आपकी वाणी उलझाने वाली नहीं है। आप एक परम-पुरुष की भक्ति देते हैं। आपकी शरण में आने वाला इसलिए तो कहीं और भटकता नहीं है। क्योंकि उसे एक सही ठिकाना मिल जाता है। उसकी सब उलझने समास हो जाती हैं।

आपके पास हज़ार रूपया भी नहीं मिलता है

निराले सद्गुरु [81]

आपके पास हज़ार रुपया भी नहीं मिलता है

एक बार काबला सिंह जी आपके पास आए, कहा कि मैं अपनी 40 कनाल ज़मीन को बोरिंग कराना चाहता हूँ, बताओ कि किससे करवाऊँ? आपने बता दिया कि फलाने से करवाओ। अचानक आपको एक आश्रम से फ़ोन आया कि यहाँ काम लगा है, सामान ख़त्म हो गया है, पैसे चाहिए और सेवा के लिए लड़के भी भेजो। आपके पास पैसे ही नहीं थे। आपको पता था कि काबला सिंह महीना लगायेगा काम शुरू करने में। तो आपने काबला सिंह को कहा कि मुझे एक लाख उधार दे दो, बाद में जब काम लगवाओगे तो ले लेना। उन्होंने दे दिये। बाद में एक महीने बाद वे आए, कहा कि मशीन लगवाई है, पैसे चाहिए। पूर्णिमा के दिन 10 लाख मिले थे, वे पाँच मिनट में ख़त्म हो गये थे। तब आपको अन्य किसी से लेकर उन्हें देने पड़े।

आपका कोई बैंक में भी पैसा जमा नहीं है। आप कोई भी पैसा अपने पास नहीं रखते हैं। बाकी महात्माओं की तरह न आपका कोई बैंक में खाता है, न आप अपने घर में देते हैं। आपने तो शादी ही नहीं की और न ही अपनी माँ, अपने भाई, अपनी बहन या अपने रिश्तेदारों को ही कभी संगत का एक पैसा ही दिया।

आप संगत का पैसा संगत की सेवा में ही लगा देते हैं; आश्रम पर आश्रम बनाते जाते हैं; रोज़-रोज़ उनके लिए जहाँ सत्संग होता है, वहाँ भण्डारा खोल देते हैं। जब यात्रा होती है तब तो कहना ही क्या! माँ भी इतना नहीं खिलाती। क्योंकि आपको पाखण्डियों की तरह वो पैसा अपने निजी काम के लिए तो रखना ही नहीं है। उलटा आप उधार लेकर संगत को खिलाते हैं। आप पर 50 लाख से ऊपर उधार रहता ही है। यानी आप अपने को गिरवी रखकर संगत की सेवा कर रहे हैं।

इसलिए लड़कियों की शादियाँ करवाते हैं आप

82
साहिब बन्दगी

इसलिए लड़कियों की शादियाँ

करवाते हैं आप

एक लड़की आपसे नाम लिये थी। उसकी शादी थी। सब आपके पास सुबह आए। लड़का नामी नहीं था। आपने लड़की की सास से कहा कि लड़की बाकी चीजें नहीं करेगी, एक परम-पुरुष की भक्ति करेगी। पहले बताना ही ठीक है; ताकि बाद में यह नहीं कहे कि किसी को नहीं मान रहे हैं। मान रहे हैं न। एक परम पुरुष को मान रहे हैं। पर लड़की की सास कहने लगी कि हम जहाँ भी जायेंगे, इसे भी साथ में ले जायेंगे; जहाँ माथा टेकेंगे, यह भी टेकेगी। पर लड़की यह सब नहीं करना चाहती थी।

यही कारण है कि आप लड़कियों की शादियाँ करवाते हैं और उनके लिए नामी लड़का ही ढूँढ़ते हैं। लड़की गैरनामी हो तो ठीक है; पर उस पर भी आप यह दबाव नहीं डालने देते कि नाम ले। वो उसकी मरजी है कि किसी को भी माने।

विश्राह में आपका एक नामी अपनी लड़की की शादी नौग्राम में करना चाहता था। एक शास्त्री का बेटा था लड़का। अब शास्त्री आपका कट्टर विरोधी था और लड़के वाले सारे उसके कट्टर अनुयायी थे। फिर वहाँ लड़की व्याहेंगे तो दिक्कत तो आयेगी। आपने कहा-नहीं, मैं चाहता हूँ कि लड़की गैरनामी के पास न जाए। क्योंकि फिर वो बाद में सताते हैं। इसलिए परेशान किया जाता है। गाँव वाले जानते हैं कि यह तो सारे परिवार को साहिब के यहाँ ले जायेगी, इसलिए सभी उसे परेशान करते हैं, जबरन उससे सब कुछ करने को कहते हैं। इसलिए लड़कियों की शादियाँ करवाना आपकी एक मजबूरी भी है।

हरेक की शंका मिटा देते हैं आप

निराले सद्गुरु | 83

हरेक की शंका मिटा देते हैं आप

चण्डीगढ़ में एक जज साहब हैं। वे बड़े ही ईमानदार हैं। आपने उनसे कहा कि घूस नहीं लेना। पहले वे वकील थे। महीने में 4-5 लाख कमा लेते थे। जब जज बने तो आपसे पूछा कि क्या करूँ? आपने कहा कि जज वाली नौकरी कर लो। उन्होंने कहा कि वहाँ 50 हज़ार तनख़्वाह है जबकि यहाँ 4-5 लाख मैं कमा लेता हूँ महीने में। आपने कहा-यह मत सोचो। वहाँ आपको इंसाफ़ करने का मौका मिलेगा। पैसा ही सब कुछ नहीं है। आप जज बन जाएँ और लोगों को इंसाफ़ दिलाएँ। उसने आपको बाद में फ़ोन किया-कहा कि मैं ओथ (शपथ) तब लूँगा, जब आप यहाँ आयेंगे। जब दिल में ऐसा भाव था तो आपको जाना ही पड़ा। तब उन्होंने ओथ ली।

तो एक दिन आपका चण्डीगढ़ में प्रोग्राम था। उनको पता चला तो कहा कि वहाँ मेरे एक जज मित्र हैं; मैं उनको फ़ोन करता हूँ; वे आपके दर्शन के लिए आयेंगे। वे पंजाब हाईकोर्ट के जज हैं। उन जज साहब ने आपको फ़ोन किया और अपने घर चरण रखने को कहा। आपने सोचा कि ठीक है, मैं ही चला जाता हूँ। वहाँ सत्संग के बाद आप उनके घर गये तो उनकी बहुत सारी शंकाएँ थी। जज कोई मामूली चीज़ तो होते नहीं हैं। उन्होंने अपराध होते तो देखा होता नहीं है, पर फिर भी गवाहों और तर्कों के आधार पर जान जाते हैं कि अपराधी कौन है। तो आपकी उनसे आधा घण्टा बात हुई। उनकी उम्र भी कोई 55 साल के करीब होगी। और अपने दोस्त यानी आपके नामी की संगत में रहने के कारण ईमानदार भी बहुत थे। वे कोई गलत फैसला करने वालों में नहीं थे। बड़े गंभीर थे। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत ख़तरनाक जजों में गिना जाता है। क्योंकि मैं घूस भी नहीं लेता हूँ। उन्होंने कई सवाल पूछे। आपने हरेक सवाल का बड़ा सुन्दर जवाब दिया, बड़े सरल तरीके से समझा

आपको नाराज़ करना ठीक नहीं है

84
साहिब बन्दगी

दिया। वो आपको आने नहीं देना चाह रहे थे, पर आप आधे घण्टे बाद उठकर चल पड़े।

फिर बाद में उन्होंने आपको फ़ोन किया, कहा कि आपने आधे घण्टे में मेरी कई शंकाओं का निराकरण कर दिया। अब मुझपर कृपा करो और बताओ कि मैं कहाँ पर दीक्षा लेने आऊँ?

कहने का भाव है कि आप हरेक की शंकाओं को बहुत ही कम समय में मिटा देते हैं। पर कोई समझने वाला हो। यही कारण तो है कि आपके पास विभिन्न पंथ वाले अपने-अपने पंथों को छोड़कर आपके पास चले आते हैं, क्योंकि अध्यात्म के विषय में जो खोजी होते हैं, उनकी तो कई शंकाएँ रहती हैं। जब उनकी शंकाएँ अपने पंथ में नहीं मिट पाती हैं तो वे उन शंकाओं को लेकर आपके पास आते हैं। आप जब उन शंकाओं को मिटा देते हैं तो वे प्रभावित होकर आपसे नाम ले लेते हैं; वे समझ जाते हैं कि आपके पास सच्चा ज्ञान है, केवल किताबी ज्ञान नहीं।

आपको नाराज़ करना ठीक नहीं

आप किसी से नाराज़ होना ही नहीं चाहते हैं। पर जब होते हैं तो परेशान हो जाता है वो। आपकी नाराज़गी दिल में खलबली मचा देती है। पर यदि ज़्यादा हो गये तो पागल हो जायेगा बंदा और यदि बहुत ज़्यादा हो गये तो फिर तो मर ही जायेगा।

आपके गुरु ने आपको गद्दी देते समय कोई ज़्यादा समझाया नहीं कि ऐसे-ऐसे करना। बस, उन्होंने एक शब्द लिया, कहा कि मेरे बेटों से नाराज़ नहीं होना। क्योंकि वे जानते थे आपकी नाराज़गी को।

एक नामी ने आपकी सेवा की, ज़मीन दान में दी, पर वो कहीं अहंकार में आकर बदतमीजी कर गया। आप उससे दिल से नाराज़ हो गये; बहुत नाराज़ हो गये। बेटा बाप को चाँटा मार दे तो कैसा है!

निराले सद्गुरु
85

वो मर गया। कुछ देर बाद आपने सोचा कि देखते हैं कि कहाँ है। जब आपने देखा तो वो रेगीस्तान में गर्मी से तड़प रहा था। आपको दया आ गयी, सोचा कि कल्याण करूँ, पर फिर ख़्याल आया कि इसे तो अभी लाखों साल यहाँ सड़ना है। गुरु निंदा की यही सज़ा है। गुरु को नाराज़ करना ही नहीं है। आप समझाते हैं कि कभी यह मत सोचना कि गुरु को नाराज़ करके प्रभु की शरण में चले जायेंगे तो बच जायेंगे। नहीं! ऐसा नहीं होगा।

एक बादशाह के जहाँ यासीम खाँ बड़ी ऊँची पोस्ट पर था। वो कमाल जी का शिष्य था। मौलवियों ने बादशाह को शिकायत की कि इसे सज़ा देनी चाहिए, यह धर्म विरोधी बातें करता है। बादशाह ने कमाल को कहा कि ऐसा मत कहो; पर उन्होंने वही कहा। तो बादशाह ने कहा कि इसे ले जाकर चौराहे पर बाँध दो और हर आने-जाने वाले को कह दो कि इस पर पत्थर फेंके, थूके या मारे। जो नहीं मानेगा, उसे भी इसके साथ बाँध देना और उसके साथ भी यही कार्रवाही करना।

लोग आते गये और उनपर कुछ-न-कुछ फेंकते रहे; पर कमाल जी मुस्कराते रहे। यासीम खाँ उनका शिष्य था; वो भी संयोग से वहाँ से निकला। तो सिपाहियों ने कहा कि यह बादशाह का हुकुम है; आप तो हमारे अधिकारी हैं। पर कोई हमारी शिकायत कर देगा तो हमारी भी ख़ैर नहीं है, इसलिए कुछ भी मार दें। यासीम खाँ डर गया; उसने फूल की एक पखुण्डी उठाई और गुरु जी पर धीरे-से फेंका। कमाल ज़ोर-ज़ोर से रोने लगे। यासीम खाँ ने कहा कि गुरु जी, लोग आपको पत्थर मार रहे थे, आपपर थूक रहे थे, पर आप मुस्करा रहे थे। मैंने आपपर फूल फेंका तो आप रोने लग गये। कमाल ने कहा कि वो अनजान हैं, मुझे नहीं जानते, पर तू तो मेरी रुहानी शक्तियों को जानता था, इसलिए यह चोट मेरे दिल पर लगी है। तू भी यहीं बँध जाना था मेरे साथ। तब तेरा नाम भी मेरे साथ अमर हो जाना था।

बाहरी दिखावे से बहुत दूर रहते हैं आप

86 साहिब बन्दगी

फिर यासीम खाँ ने क्षमा माँगी। उसका मस्तिष्क कुंद पड़ गया। पर कमाल खुश नहीं हुए। उसने सोचा कि कबीर साहिब के पास जाते हैं; ये तो उनके शिष्य हैं। साहिब के पास गये तो साहिब ने कहा कि मैं माफ़ नहीं कर सकता; माफ़ी तो तेरा गुरु ही दे सकता है। पर तू उम्मीद से आया है, इसलिए तेरे साथ चलता हूँ। लाहौर पहुँचे। साहिब ने कमाल से कहा कि इससे गलती हुई है। कमाल ने कहा कि आप तो समरथ हैं, पर यह मृत्यु के 32 साल तक अमर लोक नहीं जा पायेगा। तब 32 साल के बाद उसकी रूह कब्र फोड़कर अमर-लोक गयी।

आज भी लाहौर में यासीम खाँ की कब्र है। साहिब समझा रहे हैं-

गुरु गूँगे गुरु बाँवरे, गुरु के रहिये दास।
जो गुरु भेजे नरक में, तो राखिये स्वर्ग की आस ॥

बाहरी दिखावे से बहुत दूर रहते हैं आप

आप दिखावे की दुनिया से परे रहते हैं। आप अपने शरीर पर कोई अलंकरण धारण नहीं करते। न गले में फूल-मोतियों की माला, न माथे पर तिलक, न रँगा हुआ चोला, न लंबी-लंबी दाढ़ी, न लंबी-लंबी जटाएँ, न अन्य कोई स्वाँग। बाहरी दिखावे की इन चीज़ों से आप बिल्कुल दूर रहते हैं। आपका मानना है कि ये चीज़ें भक्ति की पहचान नहीं हैं।

इतना ही नहीं, आप अपने सामने अगरबत्ती नहीं जलाने देते। आप अपने गले में किसी को फूलों की माला नहीं डालने देते। आप किसी को अपने ऊपर फूल नहीं फेंकने देते। आप इन सब चीज़ों के लिए संगत को मना करते रहते हैं। मगर लोग हैं मानते ही नहीं जबरदस्ती गले में फूलों की माला डालते और आदर भाव से ऊपर फूल फेंकने लग जाते हैं।