भारतकोश
निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

Niruktam of Maharshi Yaska with Nighantu and Hindi Commentary

महर्षि यास्क मुनि द्वारा

DevanagariHindipublished1,282 पृष्ठ

पृष्ठ 286, कुल 1282 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 286

१२० २ अ० ७ पा० १ ख० । (खण्ड १) [ निरु० ] वाङ्नामानि उत्तराणि सप्तपञ्चाशत् । ‘वाक्’ कस्मात् ? वचेः । तत्र ‘सरस्वती’-इत्यस्य नदीवद् देवतावच्च निगमा भवन्ति । तद्-यद्- देवता वद्-उपरिष्टात् तद् व्याख्यास्यामः । अथ- एतद्-नदीवत्-॥ १ ॥ अर्थ । प्रकृत मेघके नामोंसे आगे सत्तावन (५७) वाक्‌के नाम हैं। ‘वाक्’ शब्द किस धातुसे है ? ‘वच्’ ( अदा० प० ) धातुसे । उनमें ‘सरस्वती’ इस नामके नदीके समान और देवताके समान निगम (वर्णनवाले मन्त्र) हैं । सो-जो देवताके समान हैं, उसे सोलहवें या ग्यारहवे अध्याय, “पावका नः सरस्वती” ( ऋ० सं० १, १, ६, ३) मन्त्रमें व्याख्यान करेंगे । और जो यह नदीके समान हैं, [ उसकी व्याख्या की जातो है ] ॥ १ ॥ व्याख्या । मेघोंमें ही वाक् या शब्द अधिक होता है, इस कारण मेघ- नामोंके अनन्तर वाक्‌के नाम कहे जाते हैं । वे ‘श्लोक’ ‘धारा’ ‘इला’ इत्यादि हैं । श्रूयते इति श्लोकः । श्रवण किया जाता है,- इससे ‘श्लोक’ है । ध्रियते तं तम्-अर्थम्-अवधारयितुम्-इति धारा । अर्थात् उस उस अर्थके अवधारण ( निश्चय ) करनेको धारण की जाती है, इससे ‘धारा’ है। त तम् अर्थ प्रति ईष्टे-इति इडा । अर्थात् उस उस अर्थके प्रति समर्थ' है, इससे इडा और ड-ल के अभेदसे ‘इला’ है। इसी प्रकार अन्य शब्दोकी व्याख्या करना होगा ॥ १ ॥