पंचतन्त्रम् (सटीक - सम्पूर्ण पाँचों तन्त्र)
पण्डित विष्णु शर्मा द्वारा
स्रोत: पंचतन्त्रम् (सटीक - सम्पूर्ण पाँचों तन्त्र) · श्रीवेङ्कटेश्वर स्टीम प्रेस, बम्बई · 1910 (उद्गम)
पृष्ठ 310, कुल 536 में से
संदर्भ में पढ़ेंभाषाटीकासमेतम् । (२९५) यदेव एतद्वदति रिपुर्बलवान् तदप्यकारणम्। उक्तञ्च यतः- जो ऐसा है यह कहते हैं कि शत्रु बलवान् है यहभी अकारण है। कहा है कि- सोत्साहशक्तिसम्पन्नो हन्याच्छत्रुं लघुर्गुरुम् । यथा कण्ठीरवो नागे सुसाम्राज्यं प्रपद्यते ॥ २८ ॥ उत्साह शक्तिसे सम्पन्न क्षुद्र मनुष्यभी बडे शत्रुको मार सकता है, जैस छोटे देहवाला सिंह बडे देहवाले हाथीपर स्वामित्व कर लेता है ॥ २८ ॥ मायया शत्रवो वध्या अवध्याः स्युर्बलेन ये । यथा स्त्रीरूपमास्थाय हतो भीमेन कीचकः ॥ २९ ॥ जो शत्रु वलसे अवध्यहो तो मायासे उनको वशमें करे जैसे स्त्रीरूप धारण कर भीमसेनने कीचकको मारा ॥ २९ ॥ तथाच- तैसेही- मृत्योरिवोग्रदण्डस्य राज्ञो यान्ति वशं द्विषः । शष्पतुल्यं हि मन्यन्ते दयालुं रिपवो नृपम् ॥ ३० ॥ मृत्युकी समान उग्रदण्डवाले राजाके वशमें शत्रु होजाते हैं और दयालु राजाको शत्रु तृणकी समान मानते हैं ॥ ३० ॥ न याति शमनं यस्य तेजस्तेजस्वितेजसा । वृथा जातेन किं तेन मातर्यौवनहारिणा ॥ ३१ ॥ जिसके तेजस्वी तेजसे तेजशत्रुका तेज शान्त नहीं होजाता है उस माताके यौवन हरनेवालेको वृथा उत्पन्न होनेसे क्या लाभ है? ॥ ३१ ॥ या लक्ष्मीर्नानुलिप्तांगी वैरिशोणितकुंकुमैः । कान्तापि मनसः प्रीतिं न सा धत्ते मनस्विनाम् ॥ ३२ ॥ जो लक्ष्मी शत्रुओंके रुधिररूपी कुमकुमसे अनुलिप्त अंगवाली नहीं है वह मनोहर होकरभी वीरोंके मनको आनंद नहीं देती ॥ ३२ ॥ रिपुरक्तेन संसिक्तारिस्त्रीनेत्राम्बुभिस्तथा । न भूमिर्यस्य भूपस्य का श्लाघा तस्य जीवने ॥ ३३ ॥” शत्रुके रुधिरसे तथा शत्रुओंकी स्त्रियोंके नेत्रोंके जलसे जिस राजाकी भूमि नहीं सींची गई उसके जीनेसे क्या श्लाघा है ॥ ३३ ॥”