सामवेद संहिता (सरल हिन्दी भावार्थ सहित)
Samaveda Samhita with Hindi Translation
डा. रेखा व्यास द्वारा
स्रोत: संस्कृत साहित्य प्रकाशन · संस्कृत साहित्य प्रकाशन (उद्गम)
पृष्ठ 293, कुल 310 में से
संदर्भ में पढ़ेंहे इंद्र! आप महिमाशाली व शक्तिशाली हैं. आप श्रेष्ठ कर्म करने वाले और समस्त विश्व में व्याप्त हैं. (८) यस्य ते महिना महः परि ज्मायन्तमीयतुः. हस्ता वज्र ꕤ हिरण्ययम्.. (९) हे इंद्र! आप अपने हाथ में स्वर्णमय वज्र धारण करते हैं. आप की महिमा अनंत है. (९) आ यः पुरं नार्मिणीमदीदेदत्यः कविर्नभन्यो ३ नार्वा. सूरो न रुरुक्वां छतात्मा.. (१०) हे अग्नि! आप सूर्य के समान प्रकाशमान हैं. यजमान यज्ञवेदी बनाते हैं. आप उन यज्ञवेदियों को प्रज्वलित करते हैं. आप वेगवान घोड़े की तरह हैं. वायु की भांति गतिशील हैं. आप दूरदर्शी और अनेक रूपों में सुशोभित होते हैं. (१०) अभि द्विजन्मा त्री रोचनानि विश्वा रजा ꕤ सि शुशुचानो अस्थात्. होता यजिष्ठो अपा ꕤ सधस्थे.. (११) हे अग्नि! आप पृथ्वीलोक, अंतरिक्षलोक और स्वर्गलोक तीनों को प्रकाशित करते हैं. आप देवताओं को बुलाने वाले हैं. आप जल में बड़वानल के रूप में विराजमान रहते हैं. आप यज्ञस्थान में यज्ञाग्नि के रूप में सुशोभित होते हैं. (११) अय ꕤ स होता यो द्विजन्मा विश्वा दधे वार्याणि श्रवस्या. मर्तो यो अस्मै सुतुको ददाश.. (१२) हे अग्नि! जो द्विजन्मा है (ब्राह्मण), जो वीर हैं, जो जग के धारक हैं, वे यजमान अग्नि का आह्वान करने वाले हैं. अग्नि यजमानों को श्रेष्ठ संतान प्रदान करते हैं. (१२) अग्ने तमद्याश्वं न स्तोमैः क्रतुं न भद्रं ꕤ हृदिस्पृशम्. ऋध्यामा त ओहैः.. (१३) हे अग्नि! आप इंद्र को उसी तरह हवि पहुंचाते हैं जैसे उन के घोड़े उन्हें निर्धारित स्थान पर पहुंचाते हैं. आप वैसे ही हमारा कल्याण करते हैं, जैसे यज्ञ हमारा कल्याण करते हैं. आप हृदयग्राही हैं. हम उपासना और प्रार्थनाओं से आप को भजते हैं. (१३) अधा ह्यग्ने क्रतोर्भद्रस्य दक्षस्य साधोः. रथीर्ऋतस्य बृहतो बभूथ.. (१४) हे अग्नि! आप बल की बढ़ोतरी करने वाले, कल्याणकारी, मनोकामना पूरक हैं और ऋत् (सत्य) स्वरूप हैं. आप यज्ञ के मुख्य कर्ताधर्ता हैं. (१४) अभिनो अर्कैर्भवा नो अर्वाङ्स्र्व ३ र्ण ज्योतिः. अग्ने विश्वेभिः सुमना अनीकैः.. (१५) हे अग्नि! आप सुमन (अच्छे मन वाले) और सूर्य की तरह ज्योतिमान हैं. आप सभी पूजनीय देवों के साथ हमारे यज्ञ में पधारने की कृपा कीजिए. (१५) ebook converter DEMO Watermarks*