भारतकोश
समयसार (प्राकृत गाथा एवं हिन्दी-अंग्रेजी व्याख्या)

समयसार (प्राकृत गाथा एवं हिन्दी-अंग्रेजी व्याख्या)

Samayasara of Acharya Kundakunda with Hindi Commentary

आचार्य कुन्दकुन्द / अमृतचन्द्र सूरि द्वारा

DevanagariHindipublished226 पृष्ठ

पृष्ठ 147, कुल 226 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 147

अध्याय - 8 बुद्धि, व्यवसाय, अध्यवसान, मति, विज्ञान, चित्त, भाव और परिणाम ये सब एकार्थक हैं (अर्थात् जीव का परिणाम अध्यवसान है)। Intellect, resolution, disposition, opinion, logic, reflection, emotion, and manifestation, all denote the same thing (meaning that the manifestation of jīva is due to dispositions). निश्चयाश्रित ही निर्वाण को पाते हैं - एवं ववहारणओ पडिसिद्धो जाण णिच्छयणयेण। णिच्छयणयासिदा पुण मुणिणो पावंति णिव्वाणं॥ (8-36-272) इस प्रकार व्यवहारनय निश्चयनय के द्वारा निषिद्ध जानो; पुनः निश्चयनय के आश्रित मुनि निर्वाण प्राप्त करते हैं। Therefore, the empirical point of view (vyavahāra naya) is contradicted by the transcendental point of view (niṣchaya naya). The ascetics adopting the transcendental point of view attain liberation. अभव्य का चारित्र व्यर्थ है - वदसमिदीगुत्तीओ सीलतवं जिणवरेहि पण्णत्तं। कुव्वंतो वि अभव्वो अण्णाणी मिच्छादिट्ठी दु॥ (8-37-273) 130