समयसार (प्राकृत गाथा एवं हिन्दी-अंग्रेजी व्याख्या)
Samayasara of Acharya Kundakunda with Hindi Commentary
आचार्य कुन्दकुन्द / अमृतचन्द्र सूरि द्वारा
पृष्ठ 203, कुल 226 में से
संदर्भ में पढ़ेंअध्याय - 10 वर्ण ज्ञान नहीं है क्योंकि वर्ण कुछ नहीं जानता; इसलिए ज्ञान अन्य है, वर्ण अन्य है, ऐसा जिनेन्द्रदेव कहते हैं। Colour (sight) is not knowledge because colour does not comprehend anything. Therefore, knowledge is one thing and colour another; this has been proclaimed by the Omniscient Lord. गन्ध ज्ञान से भिन्न है - गंधो णाणं ण हवदि जम्हा गंधो ण याणदे किंचि। तम्हा अण्णं णाणं अण्णं गंधं जिणा विंति॥ (10-87-394) गन्ध ज्ञान नहीं है, क्योंकि गन्ध कुछ नहीं जानता; इसलिए ज्ञान अन्य है, गन्ध अन्य है, ऐसा जिनेन्द्रदेव कहते हैं। Smell (odour) is not knowledge because smell does not comprehend anything. Therefore, knowledge is one thing and smell another; this has been proclaimed by the Omniscient Lord. रस ज्ञान से भिन्न है - ण रसो दु होदि णाणं जम्हा दु रसो ण याणदे किंचि। तम्हा अण्णं णाणं रसं च अण्णं जिणा विंति॥ (10-88-395) 186