भारतकोश
समयसार (प्राकृत गाथा एवं हिन्दी-अंग्रेजी व्याख्या)

समयसार (प्राकृत गाथा एवं हिन्दी-अंग्रेजी व्याख्या)

Samayasara of Acharya Kundakunda with Hindi Commentary

आचार्य कुन्दकुन्द / अमृतचन्द्र सूरि द्वारा

DevanagariHindipublished226 पृष्ठ

पृष्ठ 23, कुल 226 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 23

अध्याय - 1 आत्मस्वरूप) को आत्मा के निजवैभव से दिखाता हूँ। यदि मैं दिखाऊँ तो उसे प्रमाण मानना। यदि मैं कहीं चूक जाऊँ तो विपरीत अभिप्राय ग्रहण न कर लेना। विशेष - वक्ता के कथन के अभिप्राय को उलटकर उस वाक्य के अर्थ को अनर्थ में परिवर्तित कर देना ‘छल’ है। (Āchārya Kundkund says-) I will reveal that unified Self (impregnable Self with right faith, knowledge, and conduct) with the soul’s own glory. If I succeed, accept it as a validation of truth, and if I miss out, do not misconstrue my intent. Note: To misinterpret the speaker in order to distract from the intended meaning is to misconstrue. शुद्धात्मा का स्वरूप - ण वि होदि अप्पमत्तो ण पमत्तो जाणगो दु जो भावो। एवं भणंति सुद्धं णादो जो सो दु सो चेव॥ (1-6-6) जो ज्ञायक भाव है, वह न ही अप्रमत्त है और न प्रमत्त है। इस प्रकार उसे शुद्ध कहते हैं; और जो (ज्ञेयाकार अवस्था में ज्ञायक रूप से) ज्ञात हुआ, वह तो (स्वरूप जानने की अवस्था में भी) ज्ञायक ही है। The knowing consciousness is neither apramatta (vigilant of duties) nor pramatta (non-vigilant of duties) and is thus said to be pure. The subject of consciousness (in the state of knowing) remains the same when the ultimate truth is revealed. 6