समयसार (प्राकृत गाथा एवं हिन्दी-अंग्रेजी व्याख्या)
Samayasara of Acharya Kundakunda with Hindi Commentary
आचार्य कुन्दकुन्द / अमृतचन्द्र सूरि द्वारा
पृष्ठ 61, कुल 226 में से
संदर्भ में पढ़ेंअध्याय - 3 मिथ्यात्वादि भाव दो प्रकार के हैं - मिच्छत्तं पुण दुविहं जीवमजीवं तहेव अण्णाणं। अविरदि जोगो मोहो कोहादीया इमे भावा॥ (3-19-87) पुनः मिथ्यात्व दो प्रकार का है - जीवमिथ्यात्व और अजीवमिथ्यात्व। इसी प्रकार अज्ञान, अविरति, योग, मोह और क्रोध आदि कषाय - ये सभी भाव (जीव-अजीव के भेद से) दो-दो प्रकार के हैं। Again, erroneous faith is of two kinds – one pertaining to the jīva or soul, and the other pertaining to ajīva or non-soul. Similarly, nescience (ajñāna), non-abstinence (avirati), actions of the body, the organ of speech and the mind (yoga), delusion (moha), and passions (kaṣāya) like anger, are of two kinds (in respect of being jīva or ajīva) each. अजीव और जीव मिथ्यात्वादि भाव - पोग्गलकम्मं मिच्छं जोगो अविरदि-अणाणमज्जीवं। उवओगो अण्णाणं अविरदि मिच्छं च जीवो दु॥ (3-20-88) जो मिथ्यात्व, योग, अविरति और अज्ञान अजीव हैं, वे पुद्गल कर्म हैं और जो अज्ञान, अविरति और मिथ्यात्व जीव हैं, वे उपयोगरूप हैं। Erroneous faith, actions of the body, the organ of speech and the mind, non-abstinence, and nescience, which are of the nature of ajīva, are karmic matter. And nescience, non-abstinence, and erroneous faith, which are of the nature of jīva, are modes of consciousness (upayogarūpa). 44