भारतकोश
समयसार (प्राकृत गाथा एवं हिन्दी-अंग्रेजी व्याख्या)

समयसार (प्राकृत गाथा एवं हिन्दी-अंग्रेजी व्याख्या)

Samayasara of Acharya Kundakunda with Hindi Commentary

आचार्य कुन्दकुन्द / अमृतचन्द्र सूरि द्वारा

DevanagariHindipublished226 पृष्ठ

पृष्ठ 81, कुल 226 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 81

अध्याय - ३ कर्मबन्ध के चार कारण - अण्णाणस्स दु उदओ जा जीवाणं अतच्चउवलद्धी। मिच्छत्तस्स दु उदओ जीवस्स असद्दहाणत्तं॥ (3-64-132) उदओ असंजमस्स दु जं जीवाणं हवेदि अविरमणं। जो दु कलुसोवओगो जीवाणं सो कसायउदओ॥ (3-65-133) तं जाण जोगउदयं जो जीवाणं तु चिट्ठउच्छाहो। सोहणमसोहणं वा कादव्वो विरदिभावो वा॥ (3-66-134) जीवों के जो विपरीत ज्ञान (वस्तु-स्वरूप का अयथार्थ ज्ञान) है, वह तो अज्ञान का उदय है; तथा जीव के जो तत्त्व का अश्रद्धान है, वह मिथ्यात्व का उदय है; और जीवों के जो अत्यागभाव (विषयों से विरत न होना) है, वह असंयम का उदय है; और जीवों के जो मलिन उपयोग (क्रोधादि कषाय रूप उपयोग) है, वह कषाय का उदय है; तथा जीवों के जो शुभरूप या अशुभरूप, प्रवृत्तीरूप अथवा निवृत्तीरूप मन, वचन, काय के व्यापार में उत्साह है, उसे योग का उदय जानो। Know that erroneous knowledge (of the nature of substances) in the Self is the rise of nescience (ajñāna); flawed conviction (in soul and non-soul substances) is the rise of wrong belief (mithyātva), tendency not to abstain from sensual pleasures is the rise of non-restraint (asaṃyama), indulgence in perverted passions (like anger etc.) is the rise of passions (kaṣāya), and threefold activities (of the body, the organ of speech and the mind), whether meritorious or wicked, involved or uninvolved, is the rise of yoga. 64