संतति शास्त्र
Santati Shastra
पं० अयोध्याप्रसाद भार्गव द्वारा
स्रोत: Santati - Shastra · काशी, भार्गव पुस्तकालय (उद्गम)
पृष्ठ 123, कुल 302 में से
संदर्भ में पढ़ें६०२
सन्तति-शास्त्र ।
१. हाथसे चोट लग जाने, नखून और दाँतकी चोटसे । दुष्ट अर्थात् बद्बलन स्त्रियोंके संयोगसे, लिंग और योनिकी सफाई न होने से अतिमैथुनसे उपदंश होता है। (श० क०)
२. सुकरी इत्यादिके मूत्र और उपदंशके रोगीने जिस स्थानपर पेशाब किया हो, वहाँ पेशाब करनेसे । (श० क०) इन कारणोंसे पाँच प्रकारका उपदंश होता है ।
१ वातज उपदंश ।
१. इसमें योनिके मुख या ओठपर छोटे छोटे दाने हो जाते हैं, उनमें दर्द और खुजली होती है । पानी लगनेपर फुसियाँ फैलती जाती हैं । (श० क०)
२ पित्तज उपदंश ।
१. इसमें पीले रंगकी फुसियाँ और घाव होते हैं, मवाद आता है और अत्यन्त दाह होता है । (श० क०)
३ रक्तज उपदंश ।
१ इसमें लाल रंगकी फुसी होती है और खुजली होती है । (श० क०)
४. कफज उपदंश ।
१. इसमें सफेद और बड़े घाव होते हैं । पकनेमें अधिक समय लगता है । मवाद गाढ़ा आता है । खुजली और शोथ अधिक होता है । जख्म सफेद पीपसे भरा रहता है । (श० क०)
५. सन्निपातिक उपदंश ।
१. इसमें वात, पित्त और कफ तीनोंका दोष मिला रहता है । पीड़ा अधिक होती है, जल्दी आराम नहीं होता । अनेक प्रकारके स्नाव होते हैं । (श० क०)