सेहत संजीवनी

सेहत संजीवनी
Sehat Sanjivani
सतगुरु मधु परमहंस जी द्वारा
स्रोत: June 2009 First Edition · Sahib Bandgi Sant Ashram Ranjri, Post-Raya, Distt.-Samba (J & K) · 2009 (उद्गम)
DevanagariHindipublished104 पृष्ठ
पृष्ठ 58, कुल 104 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 58
58
साहिब बन्दगी
- ☐ फोड़े-फुंसी को दूर करता है।
- ☐ गंदे खून को साफ करता है।
नीलोफर का शरबत ( पित्तज्वर... )
- ☐ नीलोफर के 40 ग्राम फूल लेकर सवा दो किलो पानी में शाम के समय भिगो दें। सुबह उसमें सवा किलो चीनी मिलाएँ। शरबत तैयार हो जायेगा। 10 ग्राम यह शरबत लें।
- ☐ पित्तज्वर का नाश करता है।
बाईसुरठि का शरबत ( विषमज्वर... )
- ☐ 12 ग्राम बाईसुरठि, 1 ग्राम मिर्च-दोनों को पीसकर एक पाव पानी में मिलाकर पीएँ।
- ☐ विषम ज्वर दूर करता है।
काहू का शरबत ( अरुचि... )
- ☐ काहू के चार पत्ते, 1 ग्राम जवाखार-दोनों को पीसकर एक पाव पानी में मिलाकर पीएँ।
- ☐ भूख लगती है।
- ☐ भोजन पचता है।
आँवले का शरबत ( जलन... )
- ☐ 40 ग्राम आँवला ढाई गिलास पानी में शाम को भिगो दें। सुबह छान लें। फिर उसमें 1 ग्राम दालचीनी, 2 ग्राम बायबिडंग मिलाकर पीएँ।
- ☐ हाथों-पैरों की जलन को दूर करता है।