भारतकोश
सेहत संजीवनी

सेहत संजीवनी

Sehat Sanjivani

सतगुरु मधु परमहंस जी द्वारा

स्रोत: June 2009 First Edition · Sahib Bandgi Sant Ashram Ranjri, Post-Raya, Distt.-Samba (J & K) · 2009 (उद्गम)

DevanagariHindipublished104 पृष्ठ

पृष्ठ 82, कुल 104 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 82

82

साहिब बन्दगी

कूटपीसकर चूर्ण कर लें। फिर चूर्ण के बराबर मात्रा में लोहरस और इतनी ही मिश्री मिला लें। यह चूर्ण 5-6 ग्राम सुबह लें और ऊपर से बकरी का दूध पीना न भूलें।

  • □ मन्दाग्नि को नष्ट करता है।
  • □ सभी प्रकार के परमों को खत्म करता है।

अतिसार चूर्ण ( अतिसार... )

  • □ अतीस, जायफल, बेलगिरी, नागरमोथा, सुर्गधवाला, काकड़ासिंधी, कुड़ा की छाल, गजपीपल, इचायची, धाय के फूल-सब 8-8 ग्राम ले कूटपीसकर छान लें। थोड़ा-सा यह चूर्ण शहद के साथ खाएँ।
  • □ अतिसार को दूर करता है।
  • □ अतीस, काला नमक, हरड, सेंधा नमक, बच, हींग-सब बराबर मात्रा में लेकर कूटपीस लें। यह चूर्ण गर्म पानी के साथ थोड़ा-सा खाएँ।
  • □ अतिसार के लिए बढ़िया चूर्ण है।

अपूर्व चूर्ण ( पाचन क्रिया... )

  • □ भुना हुआ सुहागा, लौंग, त्रिफला, सोचन नमक, सेंधा नमक, भुनी हुई हींग, चीता, त्रिकुटा-सबको कूटपीसकर छान लें। फिर सहजने के रस में छोटी-छोटी गोलियाँ बना लें।
  • □ ये गोलियाँ भूख को बढ़ाने वाली हैं।
  • □ पाचन क्रिया को ठीक करती हैं।