शिव संहिता (भगवान् शिव प्रणीत - हठयोग एवं राजयोग सटीक)
Shiva Samhita with Hindi Commentary
भगवान् शिव / पं. मिहिरचन्द्र द्वारा
पृष्ठ 165, कुल 216 में से
संदर्भ में पढ़ेंपंचमपटलः । ( १६१ ) अथ विशुद्धचक्रविवरणम् । मूलम्-कण्ठस्थानस्थितं पद्मं विशुद्धं नाम- पञ्चमम् ॥ १२२ ॥ सुहेमाभं स्वरोपेतं षोडशस्वरसंयुतम् ॥ छगलाण्डोऽस्ति सिद्धोत्र शाकिनी चाधिदेवता ॥ १२३ ॥ टीका-कंठस्थानमें जो पांचवां विशुद्धनामक क- मल है वह स्वर्णके समान कांतिसे शोभित है और सो- लह स्वर अर्थात् अ-आ-इ-ई-उ-ऊ-ऋ-ॠ-ऌ-ॡ-ए-ऐ- ओ-औ-अं-अः-से युक्त है और छगलांड सिद्ध और शा- किनीदेवी अधिष्ठात्री और जीवात्मा देवता इस स्थान- में सदा विराजमान हैं ॥ १२२ ॥ १२३ ॥ मूलम्-ध्यानं करोतियो नित्यं स योगीश्व- रपण्डितः॥ किन्त्वस्य योगिनोऽन्यत्र वि- शुद्धाख्ये सरोरुहे ॥ चतुर्वेदा विभासन्ते सरहस्या निधेरिव ॥ १२४ ॥ टीका-जो पुरुष इस विशुद्धपद्मका नित्य ध्यान करतेहैं सो योगीश्वर पंडित हैं और इस विशुद्धपद्ममें उस पुरुषको चारोंवेद रहस्यसहित समुद्रके रत्नवत् प्रकाश होते हैं ॥ १२४ ॥ मूलम्-इहस्थाने स्थितो योगी यदा क्रोध-