सौन्दर्यलहरी (आदि शङ्कराचार्य - सचित्र हिन्दी अनुवाद सहित)
Soundarya Lahari of Shankaracharya Hindi
श्रीमदादि शङ्कराचार्य द्वारा
स्रोत: Soundarya Lahari with Shlokas, Yantras & Hindi Commentary (उद्गम)
पृष्ठ 52, कुल 415 में से
संदर्भ में पढ़ें१२ | सौंदर्य लहरी
तारतम्यता से अनुभव में आने वाले दुखों मे सुख का भाव अर्थात सर्वथा विपरीतता का आभास उत्पन्न हो जाता है। इस लिये इसे तम कहते हैं। अष्टधा प्रकृति में आत्मभाव होने के कारण यह तम भी आठ प्रकार का है। अणिमादि आठ सिद्धियों के लिये उनका आश्रय लेकर अभिमान करना, अथवा उनमें फंसकर उनका अहंकार करना आठ प्रकार का मोह है। उक्त आठों सिद्धियों और शब्दस्पर्शरूपरसगन्धात्मक दिव्य और सामान्य १० विषयों की आसक्ति १८ प्रकार का महामोह कहलाता है। फिर उनके प्रतिबन्धकों से द्वेष करना १८ प्रकार का तामिस्र है, और उनके भोगने के साधन रूप देह के सदा बने रहने की वृथा इच्छा करना १८ प्रकार का अन्ध तामिस्र कहलाता है। यह सब अविद्या की फसल है, इससे निवृत्ति पाने पर तत्वों की शुद्धि कही जाती है।
विरजा हवन के मंत्रों द्वारा बहिर्यज्ञ करके तत्व शुद्धि की जो भावना की जाती है, अन्तर्याग द्वारा ही उसकी उपलब्धि होना शक्य है, जो योग और उपासना का अंग होने के कारण, अन्तःसाधन से सम्पादित होती है।
विरजा हवन के मंत्र नीचे दिये जाते हैं:—
१ प्राणा पान व्यानोदान समाना मे शुध्यन्तां ज्योतिरहं विरजा विपाप्मा
भूयासं स्वाहा।
२ वाङ् मनश्चक्षुः श्रोत्र जिव्हा
घ्राणं रेतो बुद्ध्या स्फूर्ति संकल्पा ” ”
३ त्वक् चर्म मांस रुधीर
मेदो मज्जास्नायवोऽस्थिनि ” ”