श्री चैतन्य चरितामृत (कृष्णदास कविराज गोस्वामी - सम्पूर्ण आदि, मध्य एवं अन्त्य लीला)
Sri Chaitanya Charitamrita of Krishnadas Kaviraj with Hindi Commentary
श्रील कृष्णदास कविराज गोस्वामी द्वारा
पृष्ठ 2151, कुल 2549 में से
संदर्भ में पढ़ें134 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला 4/207-215 ] अनुवाद-दोलयात्राके दर्शन करनेके पश्चात् महाप्रभुने श्रीसनातनको वृन्दावनमें जाकर उनको क्या-क्या करना है, वह सब सिखलाकर विदायी दी ॥ 207 ॥ विदायीके समय भक्त और भगवान्का तीव्र विरह-दुःख :- ये-काले विदाय हैला प्रभुर चरणे। दुइजनार विच्छेद-दशा ना याय वर्णने ॥ 208 ॥ अनुवाद-जिस समय श्रीसनातन गोस्वामी महाप्रभुके चरणकमलोंसे विदा हुए, उस समय उन दोनोंकी कैसी विच्छेद-दशा हुई उसका वर्णन करना सम्भव नहीं है ॥ 208 ॥ महाप्रभुके पथका अनुगमन करते हुए वृन्दावन-यात्रा :- येइ वन-पथे प्रभु गेला वृन्दावन। सेइपथे याइते मन कैला सनातन ॥ 209 ॥ अनुवाद-जिस वनमार्गसे महाप्रभु वृन्दावन गये थे, श्रीसनातन गोस्वामीने भी उसी मार्गसे वृन्दावन जानेकी इच्छा की ॥ 209 ॥ बलभद्रसे जानेवाले मार्गकी सूचना सङ्कलित करना :- ये-पथे, ये-ग्राम-नदी-शैल, याँहा येइ लीला। बलभद्रभट्ट-स्थाने सब लिखि' निला ॥ 210 ॥ अनुवाद-जिस मार्गपर, जिस ग्राममें, जिस नदीमें, जिस पर्वतपर-महाप्रभुने जहाँपर जो-जो लीला की थी, श्रीसनातन गोस्वामीने श्रीबलभद्र भट्टाचार्यसे पूछकर सब लिख लिया ॥ 210 ॥ मार्गमें भक्तोंके साथ मिलनके बाद यात्रा :- महाप्रभुर भक्तगणे सबारे मिलिया। सेइपथे चलि' याय से-स्थान देखिया ॥ 211 ॥ अनुवाद-श्रीसनातन गोस्वामी महाप्रभुके समस्त भक्तोंसे मिले तथा तत्पश्चात् महाप्रभु जिस मार्गसे गये थे, उस मार्गपर चलते हुए उन्होंने उन स्थानोंके दर्शन किये जहाँ महाप्रभुने अद्भुत लीलाएँ कीं थीं ॥ 211 ॥ महाप्रभुके लीला-स्थानोंके दर्शनसे श्रीसनातनमें प्रेमावेश :- ये-ये-लीला प्रभु पथे कैला ये-ये-स्थाने। ताहा देखि' प्रेमावेश हय सनातने ॥ 212 ॥ अनुवाद-महाप्रभुने जो-जो लीला जिस-जिस स्थानपर की थी, उस उस स्थानको देखकर श्रीसनातन गोस्वामी प्रेममें आविष्ट हो गये ॥ 212 ॥ पहले श्रीसनातनका, बादमें श्रीरूपका वृन्दावनमें आगमन :- एमते सनातन वृन्दावने आइला। पाछे आसि' रूप-गोसाञि ताँहारे मिलिला ॥ 213 ॥ अनुवाद-इस प्रकार श्रीसनातन गोस्वामी श्रीवृन्दावन आ गये। बादमें श्रीरूप गोस्वामी भी वृन्दावनमें आकर उनसे मिले ॥ 213 ॥ श्रीरूपके वृन्दावन आगमनमें विलम्बका कारण :- एकवत्सर रूपगोसाञिर गौड़े विलम्ब हैल। कुटुम्बरे 'स्थिति'-अर्थ विभाग करि' दिल ॥ 214 ॥ अनुवाद-उनके परिवारवालोंको कोई असुविधा न हो, इसलिये श्रीरूप गोस्वामीने भू-सम्पत्ति और अर्थका विभाजन करके उन्हें प्रदान किया। इस कार्यके लिये वे गौड़देशमें एक वर्ष रहे और उनको वृन्दावन जानेमें विलम्ब हुआ ॥ 214 ॥ अनुभाष्य- 'स्थिति-अर्थ', - भू-सम्पत्ति और अर्थ अथवा सञ्चित धन। [श्रीरूप गोस्वामीने] चल और अचल सम्पत्तिको कुटुम्बियोंके बीच उनकी योग्यताके अनुसार विभाजित कर दिया ॥ 214 ॥ गौड़े ये अर्थ छिल, ताहा आनाइला। कुटुम्ब-ब्राह्मण-देवालये बाँटि दिला ॥ 215 ॥ अनुवाद-गौड़देशमें जिस स्थानपर उनका जो भी