श्री चैतन्य चरितामृत (कृष्णदास कविराज गोस्वामी - सम्पूर्ण आदि, मध्य एवं अन्त्य लीला)
Sri Chaitanya Charitamrita of Krishnadas Kaviraj with Hindi Commentary
श्रील कृष्णदास कविराज गोस्वामी द्वारा
पृष्ठ 2389, कुल 2549 में से
संदर्भ में पढ़ें372 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला 14/117-120 ] आपका नृत्य देखनेके लिये आये हैं॥" 115॥ महाप्रभुका लज्जित होना और भक्तोंके साथ समुद्र स्नानके पश्चात् प्रसादका सम्मान :- लज्जित हइला प्रभु पुरीर वचने। समुद्रघाट आइला सब वैष्णव-सने ॥116॥ अनुवाद-श्रीपरमानन्द पुरीके वचनको सुनकर महाप्रभु लज्जित हो गये और वे सभी वैष्णवोंके साथ समुद्रके तटपर आ गये॥116॥ स्नान करि' महाप्रभु घरेते आइला। सबा लञा महाप्रसाद भोजन करिला ॥117॥ अनुवाद-महाप्रभु स्नान करके सभी भक्तोंके साथ अपने वासस्थानपर आ गये और सभीने साथमें श्रीजगन्नाथके महाप्रसादका भोजन किया॥117॥ महाप्रभुका अप्राकृत दिव्योन्माद-ब्रह्माके भी अगोचर :- एइ त' कहिलुँ प्रभुर दिव्योन्माद-भाव। ब्रह्माओ कहिते नारे याहार प्रभाव ॥118॥ अनुवाद-इस प्रकार मैंने महाप्रभुके दिव्योन्माद-भावका वर्णन किया। ब्रह्मा भी उसके प्रभावका वर्णन नहीं कर सकते॥118॥ श्रीरघुनाथदासके द्वारा अपने ग्रन्थमें महाप्रभुकी यह लीला वर्णित :- 'चटक'-गिरि-गमन-लीला रघुनाथदास। चैतन्यस्तवकल्पवृक्षे' करियाछेन प्रकाश ॥119॥ अनुवाद-महाप्रभुकी चटक-पर्वतकी ओर जानेकी लीलाको श्रीरघुनाथदास गोस्वामीने स्वरचित 'चैतन्यस्तवकल्पवृक्ष'में प्रकाशित किया है॥119॥ स्तवावलीमें चैतन्यस्तवकल्पवृक्ष-स्तवका आठवाँ श्लोक :- समीपे नीलाद्रेश्चटकगिरिराजस्य कलना- दये गोष्ठे गोवर्धनगिरिपतिं लोकितुमितः। व्रजन्नस्मीत्युक्तवा प्रमद इव धावन्नवधृतो गणैः स्वैर्गौराङ्गो हृदय उदयन्मां मदयति ॥120॥ अनुवाद-अमृतप्रवाह भाष्य देखें॥120॥ अमृतप्रवाह भाष्य-नीलाचलके निकट समुद्रकी बालूके द्वारा बने पर्वतरूपी चटकपर्वतको देखकर