श्री चैतन्य चरितामृत (कृष्णदास कविराज गोस्वामी - सम्पूर्ण आदि, मध्य एवं अन्त्य लीला)
Sri Chaitanya Charitamrita of Krishnadas Kaviraj with Hindi Commentary
श्रील कृष्णदास कविराज गोस्वामी द्वारा
पृष्ठ 675, कुल 2549 में से
संदर्भ में पढ़ें12/79–80 ] (1) ध्रुवानन्द, (2) श्रीधर, (3) हरिदास ब्रह्मचारी और (4) रघुनाथ भागवताचार्य :- शाखा-श्रेष्ठ ध्रुवानन्द, श्रीधर ब्रह्मचारी। भागवताचार्य, हरिदास ब्रह्मचारी॥ 79॥ अनुवाद-ध्रुवानन्द, श्रीधर ब्रह्मचारी, भागवताचार्य और हरिदास ब्रह्मचारी, ये श्रीगदाधर पण्डितकी चार श्रेष्ठ शाखाएँ हैं॥ 79॥ अनुभाष्य—'ध्रुवानन्द ब्रह्मचारी'—श्रीगौरगणोद्देश-दीपिका 152वाँ श्लोक— “ध्रुवानन्दब्रह्मचारी ललितेत्यपरे जगुः। स्वप्रकाशविभेदेन समीचीनं मतन्तु तत्॥ 152॥” “कोई-कोई कहते हैं कि ध्रुवानन्द ब्रह्मचारी ललिता हैं। यह विचार भी स्वप्रकाश अर्थात् श्रीललितादेवीके प्रकाशके विशेष भेदके कारण सुसङ्गत है।” शाखानिर्णयामृत 4— “ध्रुवानन्दमहं वन्दे सदोज्ज्वलविलासिनम्। स्व-स्वभावं ददौ यस्मै कृपया श्रीगदाधरः॥” 'श्रीधर ब्रह्मचारी'—(श्रीगौरगणोद्देश-दीपिका 194 एवं 199वाँ श्लोक)— “मालती 'चन्द्रलतिका' मञ्जुमेधा वराङ्गदा। रत्नावली च कमला गुणचूडा सुकेशिनी॥ 194॥ शुभानन्दो द्विजो 'ब्रह्मचारी श्रीधरनामकः'। परमानन्दगुप्तो यत्कृता कृष्णस्तवावली॥ 199॥” “पूर्वमें व्रजकी चन्द्रलतिका अब श्रीधर ब्रह्मचारी हैं।” शाखानिर्णयामृत 5— “श्रीश्रीधरं सुदामाख्यं ब्रह्मचारिणमद्भुतम्। प्रेमामृतमयं सर्वं गौरलीलाविलासकम्॥”॥ 79॥ (5) अनन्ताचार्य, (6) कविदत्त, (7) नयनमिश्र, (8) गङ्गामन्त्री, (9) मामुठाकुर, (10) कण्ठाभरण :- अनन्त आचार्य, कविदत्त, मिश्र नयन। गङ्गामन्त्री, मामु ठाकुर, कण्ठाभरण॥ 80॥ अनुवाद—अनन्त आचार्य, कविदत्त, नयन मिश्र, गङ्गामन्त्री, मामु ठाकुर और कण्ठाभरण, श्रीगदाधर पण्डितकी अन्य शाखाएँ हैं॥ 80॥ अनुभाष्य—'कविदत्त'—शाखानिर्णयामृत 14— “महाभाव-चमत्काररूप-नित्यं स्वभावजम्। राधाकृष्णौ यस्य हृदि वन्दे तं कविदत्तकम्॥” (श्रीगौरगणोद्देश-दीपिका 197वाँ और 207वाँ श्लोक)— “कलकण्ठी कुरङ्गाक्षी चन्द्रिका चन्द्रशेखरा। या याः स्वयोग्यसेवायां नियुक्ताः सन्ति राधया॥ 197॥ हर्याचार्यो गौरसङ्गी मिश्रः श्रीनयनस्तथा। कविदत्तो रामदासश्चिरञ्जीव-सुलोचनौ॥ 207॥” “ये व्रजकी कलकण्ठी हैं।” 'नयनमिश्र'—श्रीगौरगणोद्देश-दीपिका 196वाँ और 207वाँ श्लोक— “गन्धोन्मादा रसोन्मादा चन्द्रिका कलभाषिणी। गोपाली हरिणी काली कालाक्षी नित्यमञ्जरी॥ 196॥ “ये व्रजकी नित्यमञ्जरी हैं।” शाखानिर्णयामृत 1ला श्लोक— “वन्दे श्रीनयनानन्दं मिश्रं प्रेम-सुधार्णवम्। गदाधरस्य गौरस्य प्रेमरत्नेकभाजनम्॥” “श्रीनयनानन्द मिश्रकी मैं वन्दना करता हूँ जो प्रेमामृतके समुद्र हैं। वे श्रीगदाधर और गौरचन्द्रके प्रेमरत्नके ऐकान्तिक पात्र हैं।” 'गङ्गामन्त्री'—(श्रीगौरगणोद्देश-दीपिका 196वाँ और 205 श्लोक)— “ईशानाचार्य-कमलौ लक्ष्मीनाथाख्य-पण्डितः। गङ्गामन्त्री जगन्नाथो मामुपाधिर्द्विजोत्तमः॥ 205॥” “ये व्रजकी चन्द्रिका हैं।” शाखानिर्णयामृत 16 श्लोक— “गङ्गामन्त्रिणमीडेऽहं सेवासौख्यविलासिनम्। नामप्रेमप्रकाशार्थं स्वर्धुन्या यः सुमन्त्रितः॥” 'मामु ठाकुर'—श्रीमहाप्रभु इन्हें 'मामा' कहकर पुकारते थे। इसलिये लोग इन्हें 'मामुठाकुर' कहते थे। पूर्वी बङ्गाल और उत्कल-देशमें मामाको 'मामु' कहते हैं। बारहवाँ अध्याय | 139