स्वदेशी भारत एवं विदेशी कंपनियों का षड़यन्त्र

स्वदेशी भारत एवं विदेशी कंपनियों का षड़यन्त्र
Swadeshi Bharat evam Videshi Kampaniyon Ka Shadyantra
राजीव दीक्षित / रोबिन सिराना द्वारा
स्रोत: Swadeshi Bharat & Rajiv Dixit Lectures · Swadeshi Robin Sirana · 2017 (उद्गम)
DevanagariHindipublished77 पृष्ठ
पृष्ठ 62, कुल 77 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 62
- 3. भोजन बनाते समय सूर्य प्रकाश और पवन का स्पर्श भोजन को जरूर मिलना चाहिए।
- 4. भोजन पकने के बाद जितना जल्दी हो सके उसका उपभोग हो जाना चाहिए।
- 5. सुबह का भोजन सूर्योदय से ढाई घंटे के अंदर करें, जो सबसे ज्यादा पंसद है वो खाये। दोपहर का भोजन सुबह से थोड़ा कम करें। शाम का भोजन सूर्यास्त होने से पहले बिल्कुल कम करें (ना ही करे तो अच्छा)।
- 6. खाने के 45 मिनट पहले और खाने के डेढ़ घंटे बाद तक पानी ना पीए।
- 7. खाने के बाद सुबह किसी भी फल का रस, दोपहर को छाछ और रात को देशी गाय का दूध पीए।
- 8. हमेशा संधा नमक का रसोई में उपयोग करे। इससे शरीर को बहुत से पोषक तत्व मिलते हैं।
- 9. भोजन में मैदे का उपयोग ना करें। गेहूँ का आटा 10 दिन और मकाई, बाजरा और जुआर का आटा सात दिन से पुराना ना खाये।
- 10. सुबह और दोपहर का भोजन करके 10 मिनट वज्रासन में बैठे और 20-25 मिनट वाम कुक्षी (बायीं ओर) अवस्था में सोये। इससे भोजन पचता है और काम करने की क्षमता बढ़ती है।
- 11. ठंडे पेय, शराब और चाय ना पीए, उसकी जगह पीने पिलाने की बहुत सी चीजे हैं। जैसे नींबू पानी, नारियल पानी, संतरे का जूस आदि।
- 12. सोते समय पारिवारिक व्यक्ति को दक्षिण दिशा में सन्यासी, ब्रह्मचारी और विद्यार्थी को पूर्व दिशा में सर रखकर सोना चाहिए
- 13. भोजन खूब चबा चबा कर करे। आयुर्वेद में निवाले को 32 बार चबाने का विधान है।
- 14. घर में एल्युमीनियम के बर्तनों का उपयोग ना करें। उसकी जगह मिट्टी के बर्तन या तांबे, पित्तल, लोहे और स्टील का उपयोग कर सकते है।
- 15. भोजन के बाद बिना सुपारी, बिना तंबाकू और बिना कल्था का पान जरूर खाये। ये कफ, वात और पित्त को बराबर रखता है।
- 16. 40 साल की उम्र के बाद हर व्यक्ति को गेहूँ के दाने जितना चूना, पानी या छाछ या दही के साथ जरूर लेना चाहिए। चूना वात के रोगो का नाश करता है। इससे कमर, घुटने व जोड़ों के दर्द नहीं होते। (पथरी वाले चूना ना खाये।)
कुछ आवश्यक बातें –
- • बीमारी जितनी देर से आती हैं उतनी ही देर से जाती हैं।
- • सदैव ठण्डे पानी से नहाना चाहिए और गुनगुना पानी पीना चाहिए
- • जिन लोगों का ब्लड प्रेशर कम हैं उन लोगों के लिए चाय औषधि हैं और जिन लोगों का ब्लड प्रेशर सामान्य या अधिक होता हैं उनके लिए चाय विष के समान हैं।
- • दही में नमक मिलाकर कभी न खायें नमक मिलाने से दही के जीवाणु नष्ट हो जाते हैं, दही में गुड़ डालकर खाना चाहिए।
- • फ्रिज में रखे हुए भोजन को फिर कभी वापस गर्म ना करें। फ्रिज में रखी वस्तु को फ्रिज से 50 मिनट बाहर रखकर उपयोग में लें या खायें।
62