स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)
Swadeshi Utpad Banane Ki Vidhi (Bhag 1)
राजीव दीक्षित / रोबिन सिराना द्वारा
स्रोत: Swadeshi Utpad Series Part 1 · Swadeshi Robin Sirana · 2017 (उद्गम)
DevanagariHindipublished79 पृष्ठ
पृष्ठ 12, कुल 79 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 12
8. अच्छी तरह सूख जाने पर पैकिंग करें।
कपड़ा धोने का साबुन (ठण्डी विधि)
सामग्री -
| 1. आखादय तेल (जमने वाला तेल) | - | 1 किलो |
|---|---|---|
| 2. कास्टिक सोडा | - | 250 ग्राम |
| 3. कपड़ा धोने का सोडा | - | 250 ग्राम |
| 4. मैदा/बेसन/आटा/सबका मिश्रण | - | 500 ग्राम |
| 5. पानी | - | 3 लीटर |
विधि -
- 1. कपड़ा धोने का साबुन जमने वाले तेल से बनाया जाता है। जमने वाले तेल को ठण्डा तेल भी कहते हैं। नीम, महुआ, अरंडी, धान, साल आदि अखादय जमने वाले तेल हैं, जिनका प्रयोग सामान्यतः साबुन बनाने में किया जाता है।
- 2. 1.5 लीटर पानी बाल्टी एक में लेकर उसमें 500 ग्राम आटा/बेसन/मैदा (जो भी प्रयोग करना है) को अच्छी तरह घोल लें, ताकि गुठली न रह जाय।
- 3. दूसरी प्लास्टिक बाल्टी में 1.5 लीटर पानी लेकर 250 ग्राम कास्टिक सोडा डालें और डंडे से चलाए। घुलने के बाद 250 ग्राम कपड़ा धोने का सोडा भी डाल दें और लकड़ी से ही मिलाएं। अब इसमें 1 किलो तेल एक साथ डाल दें और तुरंत ही एक नंबर की बाल्टी की सामग्री भी एक साथ डाल दें। साथ ही लकड़ी के गोल डण्डे से तेजी से घुटाई करते जाएं।
12