भारतकोश
स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

Swadeshi Utpad Banane Ki Vidhi (Bhag 1)

राजीव दीक्षित / रोबिन सिराना द्वारा

स्रोत: Swadeshi Utpad Series Part 1 · Swadeshi Robin Sirana · 2017 (उद्गम)

DevanagariHindipublished79 पृष्ठ

पृष्ठ 26, कुल 79 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 26

तो जमीन में गड़ढा खोदकर, ईंट, सीमेन्ट से प्लास्टर कर भट्टी बनानकर उसे कोयला बनाने के काम लाया जाता है।

  1. 2. इस तरह बने कोयले को खरल में बारीक पीसकर, सूती के बारीक कपड़े से रगड़कर छानकर बहुत बारीक पाउडर बना लें।
  2. 3. उपरोक्त मात्रानुसार कपूर और अजवायन के सत को एक शीशी में मिलाकर 1 घण्टा रखें। यह अपने आप घुलकर 40 मि.ली. कपूर का तेल बन जाएगा। कुछ कमी रहे तो अच्छी तरह हिलाकर ठीक कर लें।
  3. 4. कपूर के 40 मि.ली. लीटर तेल को उपरोक्त 1 किलो कोयले के पाउडर में डाल दें।
  4. 5. फिर सादा नमक पानी में मिलाकर (उपरोक्त मात्रा अनुसार) गर्म करके पूरा नमक घोल दें।
  5. 6. अब तीनों चीजों (कोयला, कपूर तेल, नमक का घोल) को किसी साफ बर्तन अथवा कढ़ाई में अच्छई तरह हाथों से मलकर मिलाएं। तत्पश्चात् इसे आधआ घण्टे तक खरल में रगड़ें और बहुत ही बारीक पाउडर बनाएं।
  6. 7. तैयार मंजन पाउडर को शीशियों में पैक करें, इसे सूखने न दें, नमी की स्थिति में ही पैक करें।

(16) हर्बल दंतमंजन

(लाल दंतमंजन)

सामग्री -

1. गेरू-500 ग्राम
2. फिटकरी-15 ग्राम
3. दाल चीनी-15 ग्राम

26