भारतकोश
स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

Swadeshi Utpad Banane Ki Vidhi (Bhag 1)

राजीव दीक्षित / रोबिन सिराना द्वारा

स्रोत: Swadeshi Utpad Series Part 1 · Swadeshi Robin Sirana · 2017 (उद्गम)

DevanagariHindipublished79 पृष्ठ

पृष्ठ 29, कुल 79 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 29

विधि -

  1. 1. एल्युमीनियम बर्तन में टैरिक एसिड को गरम करें।
  2. 2. एक अन्य प्लास्टिक बर्तन में 50 ग्राम पानी लेकर उसमें कास्टिक सोडा मिलाएं।
  3. 3. टैरिक एसिड गरम हो जाए तो नीचे उतार लें तथा उसमें पानी मिश्रित कास्टिक सोडा को धीरे-धीरे मिलाते हुए खूब घोटें।
  4. 4. इसके बाद अन्य सारी चीजें भी अच्छी तरह घोंटते हुए मिलाएं।
  5. 5. इस तैयार ट्यूबपेस्ट को बोलतों में रख लें अथवा ट्यूब में भरना हो तो भराई की मशीन का इस्तेमाल करें। पेस्ट और बेहतर दर्जे का बनाना चाहें तो इसमें लौंग का तेल, सुगंध, रंग आदि मिला सकते हैं।

(20) संडास की सफाई का एसिड

(लैट्रिन एसिड)

सामग्री -

  1. 1. हाइड्रोक्लोरिक एसिड - 35 लीटर
  2. 2. जंग खाया लोहा - 500 ग्राम
  3. 3. पानी - आवश्यकतानुसार

विधि -

सर्वप्रथम जंग खाए लोहे को एसिड में डालकर 4-6 दिन के लिए बंद कर दें। अब जितना हल्का करना हो उतना पानी मिलाकर बोतलों में भर दें।

सावधानियाँ -

  1. 1. हाइड्रोक्लोरिक एसिड प्लास्टिक कैन में ही रखें।
  2. 2. बोतलों को हमेशा कसकर बंद रखें।

29