भारतकोश
स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

Swadeshi Utpad Banane Ki Vidhi (Bhag 1)

राजीव दीक्षित / रोबिन सिराना द्वारा

स्रोत: Swadeshi Utpad Series Part 1 · Swadeshi Robin Sirana · 2017 (उद्गम)

DevanagariHindipublished79 पृष्ठ

पृष्ठ 41, कुल 79 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 41

(39) सर्दी, कफ, खाँसी के लिए स्पेशल काढ़ा (सीरप)

सामग्री -

1. सौंठ-10 ग्राम
2. कलमी-10 ग्राम
3. लौंग-2 ग्राम
4. जायफल-एक टुकड़ा
5. काली मिर्च-10 ग्राम
6. इलायची-2 ग्राम
7. तुलसी पत्ता-10 ग्राम

विधि -

  1. 1. सबका बारीक चूर्ण बनाकर 500 ग्राम पानी में एक घण्टे तक भिगोकर रखें।
  2. 2. बाद में सिगडी पर उबालिए। जब मात्र 200 ग्राम पानी शेष रह जाए तो इसे कपड़छन कर लें। ठण्डा होने पर इस काढ़े में 10 ग्राम अमृतधारा मिलाकर शीशी में भर लें।

इसे दो चम्मच की मात्रा में दिन में तीन बार लेना चाहिए।

(40) वातनाशक तेल

सामग्री -

  1. 1. खोपरा तेल (ग्रीष्म ऋतु में) - 200 ग्राम
  2. 2. सरसों का तेल (शीत ऋतु में) - 200 ग्राम
  3. 3. अमृतधारा - 30 ग्राम

41

स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1) · पृष्ठ 41, कुल 79 में से · BharatKosha