भारतकोश
स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 2)

स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 2)

Swadeshi Utpad Banane Ki Vidhi (Bhag 2)

राजीव दीक्षित / रोबिन सिराना द्वारा

स्रोत: Swadeshi Utpad Series Part 2 · Swadeshi Robin Sirana · 2017 (उद्गम)

DevanagariHindipublished33 पृष्ठ

पृष्ठ 24, कुल 33 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 24
5. नींबू का रस-100 ग्राम
6. रीठा-50 ग्राम
7. हल्दी-25 ग्राम
8. सुंगध-इच्छानुसार

विधि -

  • • मुल्लानी मिट्टी को इमामदस्ते में बारीक कूटकर छान लें।
  • • 100 ग्राम नीम की पत्ती को 500 ग्राम पानी में उबालकर छान लें ताकि लगभग 400 ग्राम पानी प्राप्त हो जाये।
  • • 100 ग्राम आँवले को तैयार नीम के पानी में 12 घण्टे भिगोकर रख दें। तत्पश्चात् अच्छी तरह मथकर तथा छानकर आँवला पानी तैयार करें।
  • • 50 ग्राम रीठा को 100 ग्राम पानी में 12 घण्टे भिगोकर रख दें। तत्पश्चात् अच्छी तरह मथकर तथा छानकर रीठा झाग पानी तैयार करें।
  • • आँवले के पानी, रीठा झाग पानी को एक जगह मिला दें। इस घोल में मठ्ठा (अच्छई तरह मथी हुई दही) तथा हल्दी को डालकर अच्छी तरह मिला दें।
  • • तैयार घोल को मुल्लानी मिट्टी के साथ गूँथकर रख दें। 4-5 घण्टे बाद मिट्टी में 100 ग्राम नींबू का रस तथा रुचि के अनुसार सुर्गाधि डालकर पुनः अच्छी तरह गूँथाई करें।
  • • उपरोक्त तैयार सामग्री साँचे में डालकर अथवा हाथ से साबुन सूरखने में मौसम के अनुसार 3 से 6 दिन तक लग जाता है।
  • • अच्छी तरह सूरख जाने पर पैकिंग करें।

❖ वैदिक साबुन

1. मुल्लानी-400 ग्राम
2. सोना गेरू-250 ग्राम
3. चना बेसन-150 ग्राम

23