तन्त्रसार (महामाहेश्वर अभिनवगुप्त - तन्त्रालोक का प्रामाणिक सार-संग्रह सटीक)
Tantrasara of Mahamaheshvara Abhinavagupta with Commentary
महामाहेश्वर अभिनवगुप्त द्वारा
पृष्ठ 245, कुल 294 में से
संदर्भ में पढ़ेंषोडश आह्निक परोक्ष व्यक्ति की दीक्षा की विधि बतलायी जाती है। १ परोक्ष व्यक्ति दो प्रकार हैं एक है मृत और दूसरा जीवित है। उन में जिसने गुरु की सेवा की है और दीक्षा पाने के पहले मर गया है अथवा दूसरी जगह चला गया है, या अभिचार के प्रयोग से मारा गया है या डिम्ब से मारा गया है २ और मृत्यु के समय दीक्षा की इच्छा उठती है अथवा दूसरों के मुख से अर्थात् बन्धु, भार्या सुहृत् या पुत्र के मुख से यह जानकर की उसमें शक्तिपात हुआ है तो उस समय गुरु उसे दीक्षा दें यही परमेश्वर की आज्ञा है। मृतजनों को दीक्षा देते समय अधिवास आदि करने की उपयोगिता नहीं है। पूजा के मण्डल में विशेष प्रकार मन्त्र- के सन्निधान के लिए जहाँ बहुविध क्रिया की आवश्यकता है जैसे उत्तम (लक्षण से समन्वित) पुष्प आदि, स्थान जैसे पीठादि, मण्डल जैसे त्रिशूल और कमल, विशेषध्येयरूपी आकृति, स्वतः दीप्त मन्त्र, ध्यान परायण परमेश्वर के प्रति अनन्य भक्ति से समाविष्ट ज्ञानी पुरुषों के साथ इन सबका सम्बन्ध है। ३ ये सब मंत्रके सन्निधान के कारण एक के बाद बाद एक हो तो ठीक है, इन में सब एक साथ हो तो उत्तम है ऐसा ही परमेश्वर ने कहा है। इसके अनन्तर परमेश्वर के पूजन के बाद शिष्य जो मृत या दूर देश में है उसकी कुश से बनी मूर्ति को १. रुद्रशक्ति के समावेश होने पर ही किसी पुरुष में गुरु के समीप जाने की इच्छा होती है, क्यों कि भोग और मोक्ष प्रदान करनेवाली दीक्षा तभी सम्भव होती है। लेकिन दीक्षा प्राप्त करने के पहले अगर दीक्षा प्राप्त करने- वाले की मृत्यु हो जाती है तो गुरु के समीप जाना कैसे सम्भव होता है ? इस प्रश्न का समाधान यह है कि गुरु की कृपापात्रता बनना ही सन्निधान का तात्पर्य है गुरु के समीप जाना या जाना यहाँ अवास्तव है। २. वाहनों के द्वारा आकस्मिक मृत्यु होने पर । ३. क्रिया, उपकरण, स्थान, मण्डल, आकृति, मन्त्र, ध्यान, योग, ईश्वर में अनन्य भक्ति, ज्ञान और तन्मयभाव ये ग्यारह मन्त्र के सन्निधान के कारण बतलाये जाते हैं लेकिन ईश्वर में अनन्य भक्ति इन में मुख्य है।