उर्दू से शुद्ध हिन्दी
Urdu Se Shuddh Hindi
रोबिन सिराना द्वारा
स्रोत: Digital Compilation by Robin Sirana · Robin Sirana · 2020 (उद्गम)
पृष्ठ 25, कुल 48 में से
संदर्भ में पढ़ेंफ़ख़र= मान,अहंकार यश, गौरव
फ़ाख़िर= अभिमानी
फ़िगार= दुःखित, घायल, चिन्तित
फ़ुगां= दर्द भरी पुकार, रुदन, गोहार
फ़ज़= रुदन, रोना, विलाप
फ़ज़ल= श्रेष्ठता, गुण, सुबुद्धि, पुण्य
फ़ाज़िल= प्रवीण, निपुण, सच्चरित्र
फ़ैज़= स्वतन्त्रता, सुन्दरता, उदारता
फ़ौज= सेना, भीड़, जनता
फ़त्वा= न्यायिक आदेश
फ़ित्ता= विद्रोह, दंगा, लुभाव, झगड़ा, बुरापन
फ़ितरत= स्वभाव, कपट, रचना, बुद्धि
फ़िदा= बलि, फिरोती, श्रद्धा, परिवर्तन
फ़िदाई= प्रेमी
फ़क्= अन्तर, दूरी, जुदाई, दोष
फ़क्ज= कर्तव्य, नैतिक कर्तव्य, नियम
फ़र्माइश= वस्तुआें की मांग, प्रयोजन, आनन्द, इच्छा
फ़र्मान= आदेश, राजघोषणा
फ़र्याद(फ़रियाद)= दुखड़ा कहना, पुकार
फ़रिशता= देवदूत, संदेश लाने वाला दूत, ईश्वरदूत, भविष्यद्वक्ता