भारतकोश
वैदिक गणित: १६ सूत्र

वैदिक गणित: १६ सूत्र

Vaidik Ganit: 16 Sutra

जगद्गुरु स्वामी भारती कृष्ण तीर्थ / रोबिन सिराना द्वारा

स्रोत: Vaidik Ganit 16 Sutras Compilation · Swadeshi Robin Sirana · 2017 (उद्गम)

DevanagariHindipublished57 पृष्ठ

पृष्ठ 10, कुल 57 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 10

सूत्र - 4

परावज्य योजयेत् – परिवर्तन एवं प्रयोग

इस सूत्र का प्रयोग भाग करने में किया जाता है, आप इस सूत्र की सहायता से बड़ी से बड़ी संख्या को आसानी से भाग दे सकते हैं।

जैसे -

2112 / 97

2112 को 97 से भाग करना है।

भाजक 97 का आधार 100 है, अतः संख्या – आधार

97 – 100 = - 3

परिवर्तन = +3 (चिन्ह बदल जायेंगे, ऋणात्मक धनात्मक बन जायेगा, धनात्मक ऋणात्मक बन जायेगा)

  • ➤ 97 के नीचे आधार से घटी संख्या लिखें "3", व 3 से पहले 0 लिखें क्योंकि आधार 100 है।
  • ➤ फिर 3 कॉलम बना लें।
  • ➤ फिर जिसे भाग करना है उस संख्या को लिखे, आधार 100 हैं तो 2 अंक बाद में लिखे। जैसे 2112 में से 12 आगे लिखे।
  • ➤ अब संख्या 2 1 1 2 का पहला अंक 2 की गुणा 0 व 3 में करें।
  • ➤ 2 * 0 = 0 को अगली संख्या 1 में जोड़ दें

10