वैदिक गणित: १६ सूत्र

वैदिक गणित: १६ सूत्र
Vaidik Ganit: 16 Sutra
जगद्गुरु स्वामी भारती कृष्ण तीर्थ / रोबिन सिराना द्वारा
स्रोत: Vaidik Ganit 16 Sutras Compilation · Swadeshi Robin Sirana · 2017 (उद्गम)
DevanagariHindipublished57 पृष्ठ
पृष्ठ 28, कुल 57 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 28
अनुरूप्येण - अनुपातों से
इस सूत्र के उपयोग से आनुपातिक गुणन या भाग किया जाता है। जब संख्याएँ सैद्धान्तिक आधार 100 से काफी दूर हो तो क्रियात्मक आधार उपयोग में लाया जाता है।
जैसे –
1. 39 * 49
इन संख्याओं का वास्तविक आधार = 100
कार्यकारी आधार = 50
अतः कार्यकारी आधार से संख्या को घटाये
\begin{array}{l} 50 - 39 = 11 \\ 50 - 49 = 1 \end{array}
विचलनों को गुणा करें –
11 * 1 = 11 (यह गुणनफल का अन्तिम हिस्सा है।)
अब संख्या को आपस में तिरछा घटाये
विचलन का अन्तर -
या तो 39 में से 1 घटाये या फिर 49 में से 11 घटाये –
39 - 1 = 38
कार्यकारी आधार 100 से आधा है, इसलिए 38 का भी आधा कर दे।
38/2 = 19
28