वैदिक गणित: १६ सूत्र
Vaidik Ganit: 16 Sutra
जगद्गुरु स्वामी भारती कृष्ण तीर्थ / रोबिन सिराना द्वारा
स्रोत: Vaidik Ganit 16 Sutras Compilation · Swadeshi Robin Sirana · 2017 (उद्गम)
पृष्ठ 44, कुल 57 में से
संदर्भ में पढ़ें1. 8836 का वर्गमूल
8 8 3 6
संख्या को 2-2 अंकों में विभाजित कीजिए, जितने जोड़े बनेगे, वर्गमूल भी उतनी ही संख्या का होगा।
यहां 8836 के दो जोड़े बने हैं, अतः वर्गमूल 2 अंकों का होगा।
अब संख्या का ईकाई का अंक निकालें।
8 8 3 6
↓ ईकाई का अंक 4 या 6 होगा।
क्योंकि इन दो संख्याओं के वर्गमूल में ईकाई का अंक 6 हैं।
जैसे 4^2 = 16 व 6^2 = 36
8 8 3 6 पूर्ण वर्ग 90^2 एवं 100^2 के मध्य हैं।
क्योंकि 90^2 = 8100 व 100^2 = 10000
और संख्या है 8836 जोकि 8100 व 10000 के बीच हैं।
8100 = 90^2 व 10000 = 100^2
वर्गमूल या तो 94 होगा या तो 96 होगा।
क्योंकि वर्गमूल के इकाई का अंक 4 या 6 हैं।
अब देखें की जिसका वर्गमूल निकालना है वो संख्या (8836), संख्या 8100 के नजदीक है, या 10000 के।
44