भारतकोश
वामन पुराण

वामन पुराण

Vamana Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

DevanagariHindipublished489 पृष्ठ

पृष्ठ 235, कुल 489 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 235

अध्याय ५२ ] शिवजीका महर्षियोंको स्मृतकर उन्हें हिमवान्‌के यहाँ भेजना [ २२५

बावनवाँ अध्याय

शिवजीका महर्षियोंको स्मृतकर उन्हें हिमवान्‌के यहाँ भेजना, महर्षियोंका हिमवान्‌से शिवके लिये उमाकी याचना, हिमालयकी स्वीकृति और सप्तर्षियोंद्वारा शिवको स्वीकृति-सूचना

| पुलस्त्य उवाच
ततः सम्पूजितो रुद्रः शैलेन प्रीतिमानभूत्।
सस्मार च महर्षींस्तु अरुन्धत्या समं ततः॥ १
ते संस्मृतास्तु ऋषयः शङ्करेण महात्मना।
समाजग्मुर्महाशैलं मन्दरं चारुकन्दरम्॥ २
तानागतान् समीक्ष्यैव देवस्त्रिपुरनाशनः।
अभ्युत्थायाभिपूज्यैतानिदं वचनमब्रवीत्॥ ३
धन्योऽयं पर्वतश्रेष्ठः श्लाघ्यः पूज्यश्च दैवतैः।
धूतपापस्तथा जातो भवतां पादपङ्कजैः॥ ४
स्थीयतां विस्तृते रम्ये गिरिप्रस्थे समे शुभे।
शिलासु पद्मवर्णासु श्लक्ष्णासु च मृदुष्वपि॥ ५ | पुलस्त्यजी बोले— उसके बाद पर्वतद्वारा सम्यक् रूपसे पूजित होकर भगवान् रुद्र बहुत प्रसन्न हुए। उसके बाद शङ्करने अरुन्धतीसहित सप्त महर्षियोंका स्मरण किया। महात्मा शङ्करके द्वारा स्मृत किये गये वे ऋषिगण सुन्दर कन्दराओंवाले महान् शैल मन्दरपर आ गये। उन (ऋषियों)-को आये हुए देखकर त्रिपुरासुरका नाश करनेवाले महादेवने अभ्युत्थानकर उनका पूजन किया; फिर यह वचन कहा—प्रभो! यह पर्वतश्रेष्ठ देवताओंद्वारा प्रशंसनीय एवं पूजनीय होनेसे धन्य है, (और आज यह) आपके चरण-कमलोंकी अनुकम्पासे निष्पाप हो गया। अब आप-लोग इस विस्तृत, सम, रम्य तथा शुभ पर्वतशिखरपर बैठें। इसकी शिला कमल-वर्णकी तथा चिकनी एवं कोमल है॥ १–५॥ | | पुलस्त्य उवाच
इत्येवमुक्ता देवेन शङ्करेण महर्षयः।
सममेव त्वरुन्धत्या विविशुः शैलसानुनि॥ ६
उपविष्टेषु ऋषिषु नन्दी देवगणाग्रणीः।
अर्घ्यादिना समभ्यर्च्य स्थितः प्रयतमानसः॥ ७
ततोऽब्रवीत् सुरपतिर्धर्म्यं वाक्यं हितं सुरान्।
आत्मनो यशसो वृद्ध्यै सप्तर्षीन् विनयान्वितान्॥ ८ | पुलस्त्यजी (फिर) बोले— भगवान् शङ्करके द्वारा इस प्रकार कहे जानेपर महर्षिगण अरुन्धतीके साथ शैलशिखरपर बैठ गये। ऋषियोंके बैठ जानेपर देवताओंमें अग्रणी तथा संयत-चित्तवाले नन्दी अर्घ्य आदिसे उनकी पूजा कर खड़े हो गये। उसके बाद सुरपालक शिवने विनयसे युक्त सप्तर्षियोंसे अपने यशकी वृद्धि तथा देवताओंके कल्याणके लिये धर्मसे युक्त वचन कहा—॥ ६–८॥ | | हर उवाच
कश्यपात्रे वारुणेय गाधेय शृणु गौतम।
भरद्वाज शृणुष्व त्वमङ्गिरस्त्वं शृणुष्व च॥ ९
ममासीद् दक्षतनुजा प्रिया सा दक्षकोपततः।
उत्ससर्ज सती प्राणान् योगदृष्ट्या पुरा किल॥ १०
साऽद्य भूयः समुद्भूता शैलराजसुता उमा।
सा मदर्थाय शैलेन्द्रो याच्यतां द्विजसत्तमाः॥ ११ | शङ्करजीने कहा— कश्यप! अत्रि! वसिष्ठ! विश्वामित्र! गौतम! भरद्वाज! अङ्गिरा! आप सभी लोग सुनें—प्राचीन कालमें दक्षकी आत्मजा सती मेरी प्रिया थीं। उसने दक्षके ऊपर कुपित होकर योगदृष्टिसे अपने प्राणोंका त्याग कर दिया। वही आज फिर उमा नामसे गिरिराज हिमालयकी कन्या हुई है। द्विजसत्तमो! आपलोग मेरे लिये पर्वतराजसे उसकी याचना करें॥ ९–११॥ |